Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहीद बिक्रमजीत सिहं की शहादत को एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया का सलाम

शहीद बिक्रमजीत की प्रतिमा संसद में लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र : वीरेश शांडिल्य

शहीद बिक्रमजीत सिहं की शहादत को एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया का सलाम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Sep 2015

Last updated on: Sep 26, 2015, 00:00 IST

मोहाली में शहीद बिक्रमजीत चौक के अनावरण पर पहुंचे एंटी टेरोरिस्ट फ्रट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, शहीद के परिजनों को पट्रोल पम्प व परिजनों को सरकारी नौकरी व आश्रितों को दे केन्द्र सरकार 1 करोड़ रूपए की आर्थिक राशि , शहीद बिक्रमजीत सिहं की शहादत को किया फ्रंट ने सलाम मोहाली-ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करों कुर्बानी उपरोक्त शब्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मोहाली के शहीद ले. कर्नल बिक्रमजीत सिहं कर्नल के चौक के अनावरण में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करने हुए कहे । इस अवसर पर उनके साथ फ्रंट के हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर , पंजाब के महासचिव मनीष पासी , पंजाब के प्रभारी राममेहर शर्मा , विजेन्द्र कुमार व वैभव कुमार मौजूद थे। 

आज मोहाली के फेज 7 व 8 के वाईपीएस चौक का नाम शहीद बिक्रमजीत सिंह चौक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रखा । और चौक का उद्घाटन शहीद बिक्रमजीत सिहं के पिता रिटायर्ड मेजर परमजीत ने किया l इस अवसर पर जनरल आईपी सिहं व पंजाब के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय वीरेश शांडिल्य ने कहा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ले. कर्नल बिक्रमजीत सिहं 26 सितम्बर 2013 में कश्मीर के साभां में आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर वीरगति को प्राप्त हुए थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा कि कारगिर व कश्मीर में शहीद हुए कर्नल मेजर कैप्टन व अन्य सेना के जवानों के चित्र संसद भवन में लगे । और पूरे देश में इन शहीदों के चौक बने । 

साथ ही उन्होने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर व बीजेपी अध्यक्ष संजय दंडन से मांग की जिस तरह प्रकाश सिहं बादल पंजाब के मोहाली जिला में शहीद बिक्रमजीत का चौक बनाकर यह साबित कर दिया कि पंजाब सरकार शहीदों के सोच पर पहरा दे रही है उनका सम्मान कर रही है उसी तरह चंडीगढ़ में भी शहीद बिक्रमजीत का भी चौक बनाया जाए क्योकिं वह चंडीगढ़ सैक्टर 18 के निवासी है शहीद का परिवार वहीं पर रह रहा है ।एंटी टेरोरीस्ट फं्रट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इस बारे वह बीजेपी के चंडीगढ़ के अध्यक्ष व सांसद को ज्ञापन देंगे कि शहीद बिक्रमजीत का चौक बने और तमाम शहीदों की डाक टिकट जारी हो । 

उन्होनें कहा कि दु:ख की बात है शहीद बिक्रमजीत की दूसरा शहीदी दिवस है लेकिन आज तक शहीद के परिजनों को कारगिल युद्ध वाली सुविधा नहीं मिली उन्होने मांग की शहीद के परिवार को पट्रोल पम्प व आश्रितों की 1  करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवारिक सदस्य को नौकरी दी जाए उन्होने कहा कि शहीदों की बदौलत आज हिन्दुस्तान है । इस अवसर पर फ्रंट सुप्रीमों वीरेश शांडिल्य ने शहीद बिक्रमजीत के पिता मेजर परमजीत को सम्मानित किया और वीरेश शांडिल्य ने नारे लगाते हुए कहा शहीद बिक्रमजीत सिहं अमर रहे । 

भारत माता की जय । जब तक सूरज चॉद रहेगा बिक्रमजीत का नाम रहेगा । वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिहं बादल का आभार व्यक्त किया जो उन्होने साहबजादा अजीतसिहं की नगरी में बिक्रमजीत सिहं का चौक बनाया उन्होने कहा कि देश के तमाम राज्यों की सरकारों को शहीदों को नमन करना चाहिए उनके परिवारों का सम्मान करना चाहिए। शांडिल्य ने कहा हर राज्य में शहीद के नाम का चौक , लाईब्रेरी , स्कूल , अस्पतालों व कॉलेजो का नाम शहीदों के नाम हो ।  

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD