भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) अगले दो सप्ताह में दूरसंचार सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए एक और जांच अभियान चलाएगी। यह बात यहां बुधवार को ट्राई अध्यक्ष आर.एस. शर्मा ने कही। शर्मा ने सुबह कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, "तकरीबन सभी कंपनियां जांच अभियान में सेवा की गुणवत्ता पर खरा उतरने में असफल रही हैं।"उन्होंने कहा कि कंपनियों को उनकी सेवा के स्तर के बारे में सूचित कर दिया गया है।रेडियो तरंग के कारण देश के कई हिस्सों में दूरसंचार टॉवर हटाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "हम इस डर के निराधार होने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार और नगरपालिकाओं के साथ मिलकर काम करेंगे।"