Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीओएआई गलत टिप्पणी के लिए माफी मांगे : ट्राई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2016

Last updated on: Sep 10, 2016, 00:00 IST

दूरसंचार नियामक, ट्राई ने इंटर कनेक्शन मुद्दे पर इस उद्योग की बैठक के बाद सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक राजन मैथ्यू की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई और मांग की कि वह टिप्पणी वापस लें और माफी मांगें। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल विट्टल को लिखे एक पत्र में कहा है, "इतिहास को साफ सुथरा रखने के लिए सीओएआई के महानिदेशक को यह निर्देश दिया जा सकता है कि वह मीडिया में दिए अपने गलत बयान को वापस लें और इसके लिए माफीनामा जारी करें।" ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मामले का समाधान करने को कहा है। उसने कहा है कि नौ सितंबर को हुई बैठक में किसी भी संघ को आमंत्रित नहीं किया गया था और इस स्थिति को मैथ्यू को भी स्पष्ट कर दिया गया था। इसे देखते हुए सीओएआई के महानिदेशक का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह आरोप लगाना कि उन्हें रिलायंस जियो के आदेश पर ट्राई ने कथित बैठक में भाग लेने नहीं दिया, स्पष्ट तौर पर गलत और शरारतपूर्ण है और शायद यह आरोप गलत इरादे से लगाया गया है।

नियामन ने जिस पर आपत्ति की है, वह मैथ्यू का शुक्रवार की बैठक के बारे में एक बयान है। उसमें कहा गया था, "रिलायंस जियो की जिद पर सीओएआई को ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने उसकी मांग को बगैर किसी विरोध के अभूतपूर्व तरीके से स्वीकार कर लिया।"भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन इंडिया और आईडिया सेल्युलर जैसी सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इनके बीच नेटवर्क इंटरकंनेक्शन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियामक से मुलाकात की। बैठक के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम बोर्ड के सदस्य महेंद्र नाहटा ने संवाददाताओं से कहा, "यह जियो, आईडिया, वोडाफोन या एयरटेल के ग्राहकों की नहीं, भारतीय ग्राहकों के लिए न्याय की लड़ाई है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी को भी बैठक से बाहर जाने को नहीं कहा। "हम लोगों ने सिर्फ इतना कहा था कि इस बैठक में केवल उन्हीं लोगों को भाग लेना चाहिए, जिन्हें ट्राई ने आमंत्रित किया है।" भारती एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया एक तरफ हैं और रिलायंस जियो दूसरी तरफ और इंटरकनेक्शन मुद्दे पर लड़ रहे हैं। ये कंपनियां जोर दे रही हैं कि उनके नेटवर्क्‍स जियो कॉल के लिए पर्याप्त स्थान दे रहे हैं, लेकिन जियो इसमें बेईमानी की बात कह रही है। उसका कहना है कि ये स्थान अपर्याप्त हैं। 

 

Tags: TRAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD