Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

सरकार सही रास्ते पर : आरएसएस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Sep 2015

Last updated on: Sep 04, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सही रास्ते पर है, और सरकार के साथ तीन दिनों की चर्चा बहुत उपयोगी रही। आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले ने यह भी कहा कि वह और उनके सहयोगियों ने सरकार से यह भी कहा कि देश को पश्चिम की नकल करने के बदले अपने अनुकूल आर्थिक मॉडल की जरूरत है, क्योंकि पश्चिम खुद गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।होसबोले ने कहा, "तीन दिनों तक हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।"

उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व अब उन लोगों के हाथों में है, जो हमारी विचारधारा के हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा नेताओं और मंत्रियों के साथ हमारी बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई है। यह सरकार का कोई आलोचनात्मक आकलन नहीं था।"उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद से अच्छे काम किए हैं और यह सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "सरकार की दिशा, दशा और सोच सही है।"

होसबोले 59 ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के बीच चर्चा में सीमापार आतंकवाद, घरेलू आतंकवाद, बेहतर ग्रामीण विकास, पड़ोसी देशों के साथ संबंध, और देश की सांस्कृतिक विरासत जैसे विषय शामिल थे।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता की आशाएं और आकांक्षाएं जगाई हैं और देश में तथा देश के बाहर विश्वास की एक भावना पैदा की है।होसबोले ने कहा, "सरकार के बारे में यह सर्वाधिक स्वागत योग्य बात है।"

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD