Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली पुस्तक मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Sep 2015

Last updated on: Sep 03, 2015, 00:00 IST

दिल्ली पुस्तक मेले में गुरुवार को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 400 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स की ओर से आयोजित पुस्तक मेले में चित्रकला प्रतियोगिता के लिए बच्चों को उनके उम्र के हिसाब से दो वर्गो में बांटा गया था। पहला ग्रुप 5-10 वर्ष व दूसरा ग्रुप 11-16 वर्ष तक के बच्चों का था। प्रतियोगिता का विषय मेले की थीम कौशल विकास, मेले का नजारा व पसंदीदा कार्टून चरित्र था। 

चित्रकला प्रतियोगिता में पहले ग्रुप की विजेता हंसराज पब्लिक स्कूल की कुमारी नव्या चुनी गई, जबकि दूसरे ग्रुप में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक गुप्ता ने चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को सम्मानित भी किया। 

डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा, बच्चे देश का भविष्य हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके लिए हम एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक व शिक्षाप्रद पुस्तकें प्रकाशित करें, ताकि वे आगे चलकर एक सफल नागरिक बन सकें। 

डॉ. गुप्ता ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के संग ज्यादा से ज्यादा समय पुस्तक मेले में बिताएं और उनके व्यक्तित्व विकास की पुस्तकें खरीदें। एमिटी विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्टोरी टेलिंग पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाल संख्या 12 व 12ए में पुस्तकों के साथ-साथ बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई रचनात्मक उपकरणों के भी स्टॉल दर्शकों का आकर्षण बने हुए हैं। 

इन स्टॉलों पर 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने के उपकरण है। प्रारंभिक शिक्षा के दौरान पेंसिल पकड़ने और अस्पष्ट लेखन की समस्या को सुधारने के लिए कई क्रिएटिव उपकरण है। गिनती, पहाड़े या मात्राओं में गलती करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष एक्टीविटी पर आधारित उपकरण है। इसके अतिरिक्त कई सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी दिल्ली पुस्तक मेले में स्टॉल लगाया है। शिरडी साईं संस्थान के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। दर्शकों में युवाओं की संख्या साईं साहित्य को लेने में ज्यादा देखी गई। यह 21वां पुस्तक मेला दिनांक 6 सितंबर तक चलेगा।

4 सितंबर के खास कार्यक्रम : 

1- फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स द्वारा आयोजित उत्कृष्ट पुस्तक प्रकाशन के लिए सम्मान समारोह

2- एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम 

3- लेखिका संघ द्वारा आयोजित कार्यशाला 

4- विजन बुक्स द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम। 

 

Tags: Delhi Book Fair , book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD