Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

माछीवाड़ा व राहों के बीच उधोवाल गांव के पास पड़ती सडक़ का मामला हुआ हल

लोक निर्माण मंत्री ने सडक़ के ट़ुकड़े का निर्माण शीघ्र करने का भरोसा दिलाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2015

Last updated on: Sep 02, 2015, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि खन्ना-नवां शहर रोड़ पर माछीवाड़ा एवं राहों के बीच उधोवाल गांव के समीप पड़ती सडक़ का मामला हल कर लिया गया और अब विभाग द्वारा शीघ्र ही इस टुकड़े को सडक़ का रूप देकर मालवा को माझा-दुआवा क्षेत्र से जोड़ती इस सडक़ के राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री सेखों ने यह बात आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन के प्रधान स.बलबीर सिंह राजेवाल एवं यूथ अकाली नेता स.रूपेन्द्र सिंह बैणीपाल के नेतृत्व में आए इस जगह के मालिक तीन भाईयों को स मानित करने के पश्चात कही।सेखों ने बताया कि 2002 में यह सडक़ बनाई जा रही थी। माछीवाड़ा से राहों के बीच उधोवाल गांवों के समीप तीन भाईयों गुरदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह एवं गुरमीत सिंह की जमीन पड़ती थी जिन्होंने 2006 में हाईकोर्ट से स्टे ले ली थी। 

उन्होंने बताया कि स.राजेवाल एवं स.बैणीपाल के प्रयासों स्वरूप तीनों भाईयों ने हाईकोर्ट से केस वापिस ले लिया था। जिस कारण स्टे टूट गई थी। स.सेखों ने स्थानीय नेताओं और तीन भाईयों की इस पहलकदमी की सराहना करते हुए इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की स्टे के कारण तीनों भाईयों की मलकीयत वाली जगह पर थोड़े से टुकड़े में सडक़ ना बनने के कारण जहां दुर्घाटनाएं होती थीं वहीं मालवे को माझा व दोआबा क्षेत्र से जोड़ती इस सडक़ के राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि इस टुकड़े पर सडक़ का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स.सेखों को कोर्ट में से केस वापिस लेने वाले पत्र की कापी भी दी गई। इस पश्चात स.सेखों ने गुरदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह तथा गुरमीत सिंह को सरोपा देकर स मानित किया। इस अवसर पर नगर काऊंसिल समराला के पूर्व प्रधान ज्ञानी मोहिन्द्र सिंह, स.आलमदीप सिंह एवं स.तेजिन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Janmeja Singh Sekhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD