Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

राज्य में इमारती प्रारम्भिक ढांचा निर्माण पूरे जोरों पर-जनमेजा सिंह सेखों

3200 करोड़ रूपये की लागत से राज्यभर में निर्मित की गई है इमारतें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Apr 2016

Last updated on: Apr 12, 2016, 00:00 IST

पंजाब के लोक निर्माण विभाग पूरे जोरों से कार्य कर रहा है और राज्य में इमारती प्रारम्भिक ढंाचा मजबूत करने के लिए वर्ष 2007 से 2015 के मध्य लगभग 5031 करोड़ रूपये खर्च किये गये है जबकि कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकाल दौरान इस उद्धेश्य के लिए केवल 55.50 करोड़ रूपये ही खर्च किये थे, यह जानकारी जनमेजा सिंह सेखों, लोक निर्माण मंत्री पंजाब ने आज यहां दी। उन्होने बताया कि 3200 करोड़ रूपये की लागत से राज्य भर में नई इमारतें निर्मित की गई है जिनमें 33 जुडिशियल कोर्ट कम्पलैक्स , दो जिला प्रबंधकीय कम्पलैक्स, 11 तहसील कम्पलैक्स,  फरीदकोट व कपूरथला में दो नई जेलें, शामिल है इसके अतिरिक्त  466 आदर्श माडल, मैरीटोरियस व हाई स्कूल, गुद्दा व एसएएस नगर में स्र्पोंटस स्कूल कम्पलैक्स तथा 34 नये बहुतकनीकी और इंजीनियरिंग कालेज निर्मित किये गये है। अमृतसर और फरीदकोट मेडिकल कालेज में नवनिर्मित , 23 कम्यूनिटी स्वास्थ्य केन्द्र ,7 पुनर्वास केन्द्र, 53 पशुपालन के तहसील स्तर और ब्लाक स्तर के वेटरनरी अस्पताल, पौलीक्लीनिक, कैटल ब्रीडिंग फार्म राऊणी, गांव चप्पड़चिड़ी में यादगार, छोटा व बड़ा घल्लूघारा यादगार और श्री हरमंदिर साहिब प्रवेश प्लाजा बनाये गये है।

उन्होने बताया कि 1831 करोड़ रूपये लागत से कई अन्य इमारतें निर्माणाधीन है जिनकी दिसंबर 2016 तक सम्पूर्ण होने की संभावना है, इनमें 7 जुडिशियल कोर्ट कम्पलैक्स , 5 जिला प्रबंधकीय कम्पलैक्स, 1 विश्वविद्यालय,11 सरकारी कालेज, 18 आदर्श/सीनियर सैकेंडरी/ मिडल स्कूल, 6 कम्यूनिटी स्वास्थ्य केन्द्र, दुगरी लुधियाना मे सरकारी खाली पड़े स्थानों का उत्तम प्रयोग (ओयूवीजीएल)स्कीम तहत विभिन्न प्रकार के घर,4 नये मार्डन जेलें (बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब,अमृतसर और तरनतारन के गोईंदवाल में) पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी प्रोजैक्ट तहत बठिंडा और जांलधर में इमारतो का निर्माण, राम तीर्थ अमृतसर मे महार्षि वाल्मीकि स्थल का निर्माण, शाम सिंह अटारी चौक अमृतसर के समीप नई जंगी यादगार -कम-म्यूजियम, गुरू अंगद देव एनीमल साईंस विश्व विद्यालय लुधियाना के डेयरी साईंस व  तक्रोलोजी कालेज में विभिन्न कार्य, लाडोवाल लुधियाना में राज्य वन अनुसंधान संस्था, चंडीगढ़ वित्त योजना भवन , अमृतसर मे नया सर्किट हाऊस, रामपुरा फूल में केैटल ब्रीडिंग फार्म, सेवा केन्द्र, बरनाला,  पठानकोट, फाजिल्का में नये वैटरनरी पौलीक्लीनिक, गुरदासपुर, फिरोजपुर और संगरूर में 3 मैरीटोरियस स्कूल, अमृतसर,बठिंडा,जालंधर और होशियारपुर , पटियाला मे 4 बहु- हुनर विकास सैंटर, पटियाला में एरोनाटिकल कालेज और अतिरिक्त कार्य (फेज़-99)श्री हरमंदिर साहिब प्रवेश प्लाजा अमृतसर और टाऊन हाल से श्री दरबार साहिब तक सड़को और जक्षनों का विकास व सोैन्दर्यकरण, अमृतसर, बठिंडा,जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर के 5 मल्टी स्किल केन्द्रों में लड़के व लड़कियों के लिए होस्टलों का निर्माण शामिल है।

इसी प्रकार 355 करोड़ रूपये की लागत से कुछ अन्य इमारतें प्रस्तावित की गई है जैसे कि 5 जुडिशियल कोर्ट कम्पलेैक्स (होशियारपुर, पटटी, बाबा बकाला, गिदड़बाहा व मुकेरिया), आईटीआई लालडू व सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर की मुरम्मत / अपग्रेड करने का कार्य शामिल हे। 

लोक निर्माण मंत्री पंजाब ने कहा कि इमारतों के निमार्ण में मुख्य बल इमारत व उसके परिसर के डिज़ाइन को सही व वित्तीय रूप में व्यवहारिक बनाने पर है और वातावरण के प्रभावों को ध्यान में रखकर निर्माण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, सभी प्रोजेक्ट संबंधित विभाग द्वारा दिए सुझाव शामिल करने के बाद तैयार किए जाते हैं और कोशिश होती है कि नवीन व तकनीकी तौर परसही इमारत तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि अपंग व्यक्तियों को सरकारी इमारतों में प्रवेश के समय कोई परेशानी पेश न आए।

 

Tags: Janmeja Singh Sekhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD