Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रकाश सिंह बादल द्वारा उमा भारती के साथ बैठक

बादल द्वारा 2943.46 करोड़ रूपए के सिंचाई प्राजैक्टों को शीघ्र स्वीकृति देने की केन्द्र को पुरजोर अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2015

Last updated on: Aug 27, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 2125.69 करोड़ रूपए की लागत से राजस्थान और सरहिंद फीडर के किनारे मज़बूत  करने सहित 2943.46 करोड़ रूपए के जल स्त्रोत मंत्रालय के पास लंबित पड़े विभिन्न प्राजैक्टों को शीघ्रातिशीघ्र हरी झंडी देने के लिए केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्रीमती उमा भारती को अपील की है।.बादल बुधवार सायं श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय जन संसाधन मंत्री को उनके कार्यालय में मिले।विभिन्न सिंचाई प्राजैक्टों को शीघ्रतिशीघ्र स्वीकृति देने की अपील करते हुए स.बादल ने कहा कि 284.98 करोड़ रूपए के सवां रिवर फॅल्ड मैनेजमेंट प्राजैक्ट के अतिरिक्त सीमावर्ती क्षेत्र में दरिया प्रबंधन सरगर्मियों अधीन 161.04 करोड़ रूपए के बाढ़ सुरक्षा प्राजैक्ट शुरू करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने 135.63 करोड़ रूपए की लागत से घगगर दरिया के   बांध मज़बूत करने वाले प्राजैक्ट की स्वीकृति की भी मांग की।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रबंधन प्राजैक्ट अधीन ब्यास दरिया के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करने के लिए 46.12 करोड़ रूपए के फंड शीघ्र जारी करने की मांग की। श्रीमती उमा भारती ने 190 करोड़ रूपए की लागत से सक्की/किरन नालों के किनारे मज़बूत करने के लिए सहमति दे दी है ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जा सके और उनको बाढ़ से बचाया जा सके।मुख्यमंत्री ने कमांड एरिया विकास कार्यक्रम सी ए डी पी अधीन फीडर चैनलों के निर्माण के लिए एक हैक्टेयर में 30 मीटर तक निर्धारित सीमा और 835 रूपए प्रति मीटर की लागत सीमा की भारत सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों और दिशा निर्देशों में ढील देने की भी मंत्रालय को मांग की। उन्होंने कहा कि इन शर्तों में इसलिए ढील देनी जरूरी है क्योंकि सी ए डी पी अधीन इसको करना संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस योजना अधीन  निर्धारित नियमों में निश्चित की लागत 25050 रूपए से बढ़ाकर 40,000 रूपए प्रति हैक्टेयर की जाए ताकि इस प्राजैक्ट अधीन समूचे कमांड एरिया को लाया जा सके।

स.बादल द्वारा उठाए गए मामलों के प्रति सकारात्मक प्रोत्साहन देते हुए केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि वह इस समूचे मामले का अध्ययन करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने स.बादल को यह आश्वासन दिलाया कि विभिन्न प्राजैक्टों अधीन आवश्यक फंडों की, की गई मांग को शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा और मंत्रालय के पास लंबित पड़े  प्रस्तावों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सी ए डी पी अधीन मौजूदा दिशा-निर्देशों का भी जायजा लेने का आश्वासन दिलाया।मुख्यमंत्री के साथ श्री आनंदपुर साहिब से लोक सभा सदस्य प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा, विशेष प्रमुख सचिव/मुख्यमंत्री श्री के जे एस चीमा और सचिव सिंचाई श्री के एस पन्नू भी उपस्थित थे।

 

Tags: UMA BHARTI , PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD