Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भारत, पाकिस्तान वार्ता आगे बढ़े : शब्बीर शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

नई दिल्ली , 22 Aug 2015

Last updated on: Aug 22, 2015, 00:00 IST

केंद्र सरकार की आपत्ति के बावजूद पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से मुलाकात के लिए नई दिल्ली रवाना होने वाले कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने शनिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहनी चाहिए। हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता शाह भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के आमंत्रण पर अजीज के स्वागत में रविवार को दी जाने वाली दावत में शिरकत करने के लिए शनिवार को अपने हैदरपुरा आवास से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों को नियंत्रण रेखा पर दबाव कम करने के लिए बातचीत रखनी चाहिए।"पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर से अन्य अलगाववादी नेताओं को भी अजीज से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान अगलगाववादी नेताओं से मुलकात पर अड़ा है।भारत और पाकिस्तान के इस रुख के कारण दोनों देशों के बीच 23 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय सलाहकार स्तर की वार्ता पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 

लेकिन शाह ने इन विवादों को दरकिनार करते हुए कहा, "हम पिछले 25 सालों से उनसे (पाकिस्तानी नेता) मिलते रहे हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन में भी हमारी मुलाकात होती रही है।"अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मुलाकात भी अजीज से होने वाली है। वह हालांकि सोमवार को उनसे मुलाकात करेंगे।हुर्रियत के गिलानी एवं मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले दोनों धड़ों के नेताओं को अजीज से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही यासीन मलिक और नईम खान जैसे अन्य अलगाववादी नेताओं को भी अजीज से मुलाकात का न्यौता भेजा गया है।

 

Tags: Shabir Ahmad Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD