Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शब्बीर शाह ने हाफिज से संपर्क की बात स्वीकारी : ईडी

 शब्बीर शाह
शब्बीर शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2017

Last updated on: Sep 23, 2017, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि गिरफ्तार कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के संपर्क में था। सईद को 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। ईडी ने अपने आरोप-पत्र में कहा, "शाह ने स्वीकारा है कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान स्थित वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद से फोन पर बात करता रहा है।"ईडी ने कहा, "हाल में उसने हाफिज सईद से जनवरी 2017 में बात की थी।"यह खुलासा उस आरोप-पत्र में किया गया है, जिसे ईडी ने मनी लांडरिंग के एक मामले की जारी जांच के सिलसिले में कथित हवाला कारोबारी मोहम्मद असलम वानी और शाह के खिलाफ दाखिल किया है।आरोप-पत्र में यह भी कहा गया है कि कश्मीरी नागरिक मोहम्मद शफी शायार भी पाकिस्तान जाने से पहले उनके आंदोलन का हिस्सा था।आरोप-पत्र में कहा गया है, "शाह फोन के जरिए शायार के संपर्क में था। काल डिटेल रिपोर्ट सीडीआर के विश्लेषण से पाया गया है कि शायार द्वारा उसके पाकिस्तानी नंबर 923005161648 से शब्बीर शाह के मोबाइल पर 22 जनवरी, 2017 से 26 जुलाई, 2017 तक किए गए 20 काल प्राप्त हुए हैं।"ईडी के अनुसार, शायार से शाह की मुलाकात 1993-94 के दौरान जम्मू के केंद्रीय कारागार में हुई थी।

जेल से रिहा होने के बाद शायार अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला गया और रावलपिंडी में बस गया। वह अनंतनाग में पीपुल्स लीग नामक एक संगठन से जुड़ा हुआ था।आरोप-पत्र में आगे कहा गया है, "शाह ने कहा कि ये काल कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के लिए पाकिस्तान से किए गए थे।"ईडी ने कहा है, "शाह ने स्वीकार किया है कि शायार शाह से तो बात करता था, लेकिन अपने परिवार से उसने पिछले 18-20 सालों से बात नहीं किया। शायार शाह के करीबी सहयोगी व चालक, फोटोग्राफर जमीर अहमद शेख के जरिए भी उसके मोबाइल नंबर 9469100898 पर शाह को काल करता है।"ईडी ने यह भी कहा है कि शाह की जम्मू एवं कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी की वेबसाइट का आईपी एड्रेस पाकिस्तान के पेशावर का है और यह होस्ट201212 डॉट कॉमहोस्टिंग डॉट काम है, और डोमेन संगठन का नाम कमीशन ऑन साइंस एंड टेक्नॉलॉजी है, जो पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत पेशावर में है।शाह को ईडी ने 2005 के धन शोधन के एक मामले में पिछली 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। ईडी ने असलम वानी को छह अगस्त को गिरफ्तार किया था। वानी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसने हवाला के जरिए शाह के पास 2.25 करोड़ रुपये पहुंचाए थे।

 

Tags: Shabir Ahmad Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD