मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन किया।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, नंद लाल, इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक कर्ण सिंह, किशोरी लाल तथा बलबीर वर्मा, नगर निगम शिमला के पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।