Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्य में शांति और भाईचारे को कायम रखना सरकार का सबसे बड़ा कार्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Aug 2015

Last updated on: Aug 15, 2015, 00:00 IST

भारत के स्वतंत्रता का 69वां दिवस आज अमृतसर में पूरे शानोशौकत से मनाया गया। गुरू नानक स्टेडियम में हुये जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह दौरान राजस्व एवं पुर्नावास, सूचना एवं लोक सम्पर्क और गैर रिवायती उर्जा मंत्री पंजाब बिक्रम सिंह मजीठिया ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण करने के बाद शानदार मारच पास्ट से सलामी ली। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि भगत और पुलिस कमीशनर  स. जतिन्द्र सिंह औलख भी उनके साथ थे। परेड कमांडर एसीपी टै्रफिक डा. बी के सिंगला की अध्यक्षता में पुलिस , होमगार्डज , एनसीसी , एनएसएस के बच्चों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया जबकि कई स्कूलों ने बैंड की धुने बजाकर समारोह को संगीतक रंगत दी।

मजीठिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में पंजाब वासियों को स्वंतत्रता दिवस की शुभ कामनाए दी। उन्होने कहा कि हमारे देश भक्तों और शूरवीरों ने बड़े प्रयत्नों से आजादी ली है और हमारा यह कर्तव्य है कि हम शहीदों द्वारा दिखाये मार्ग पर चलकर उनके सपनों का देश बनाये। उन्होने आगे कहा कि आज के मुबारक दिन पर जहां वह सभी शहीदों और देश भक्तों को कोटि कोटि  प्रमाण करते है वही देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिक जवानों और लोगों की जान माल की रक्षा करने वाले पुलिस के बहादुर जवानों का भी सम्मान करते है। 

उन्होने कहा कि देश के लिए पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी है। उन्होने कहा कि आजादी की लड़ाई के अतिरिक्त पंजाबियों ने 1962,1965,1971 और कारगिल की लड़ाई में अहम योगदान डाला। उन्होने कहा कि हाल ही में दीनानगर में हुये आतंकी हमले में पंजाब पुलिस द्वारा दिखाई बहादुरी को भी वह सलाम करते है। उन्होने कहा कि इतनी दुख तकलीफो को झेलने के बाद भी पंजाबी सदैव चढदीकला में हे। उन्होने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए राज्य को शक्तिशाली बनाना होगा। स. मजीठिया ने कहा कि केन्द्र को सीमा के साथ लगते राज्यों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि देश ओैर राज्य के व्यापार को उत्साहित करने के लिए अमृतसर के अंतराष्ट्रीय हवाई अडडे को मजबूत करने की जरूरत है।मजीठिया ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के गतिशील नेतृत्व में पंजाब राज्य आज बिजली, सौर उर्जा, बुनियादी ढांचे, प्रशासकीय सुधारों, शहरी विकास, गांवों के सर्वपक्षीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में देश की अध्यक्षता कर रहा है। 

उन्होने कहा कि इस सरकार का सबसे बड़ा कार्य राज्य में शांति और भाईचारे को कायम रखना है। अमृतसर को शांति , सदभावना और देश भक्ति का केन्द्र बिंदु बताते हुये स. मजीठिया ने कहा कि यही से कई लहरें और मोर्चे चले उन्होने कहा कि पंजाब इस समय अतिरिक्त बिजली वालाराज्य बन चुका है इसके अतिरिक्त इसने सौर उर्जा के क्षेत्र में भी बड़ी प्राप्तियां करते हुये तीन वर्षो के समय में इसकी उत्पादन समर्था 9 मैगावाट से 514 मैगावाट हो गई है। उन्होने कहा कि अब तक सौर उर्जा के क्षेत्र में चार हजार करोड़ रूपये के निवेश किये गये है और किसानों के लिए 500 मैगावाट तक के टैडर जल्दी पास किये जा रहे है। राजस्व विभाग द्वारा किये गये सुधारों  की बात करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि 164 कम्पयूट्राईजड़ फर्द केन्द्रों द्वारा शुरू किये जाने से अब लोगों को अपनी जमीन की फर्द मिनटों में मिलनी शुरू हो गई है इसी प्रकार एक विलक्षण ई स्टैपिंग की शुरूवात की  है। जिससे लोगों की परेशानी बंद हो गई है। 

उन्होने कहा कि राज्य में एसडीएम कम्पलैक्सों के निर्माण के लिए 250 करोड़ रूपये खर्च किये गये है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा 168 हैल्पलाईन की शुरूवात की गई है जिससे लोगों को अपनी जमीनी रिकार्ड संबधी जानकारी बिल्कुल पारदर्शी ढंग से मिलनी यकीनी हो गई है। शासकीय सुधारों का जिक्र करते हुये उन्होने कहा किपंजाब ऐसा पहला राज्य है जिसने हल्फिया बयानो का सिलसिला बंद किया है।  इसके अतिरिक्त राज्य के कोने कोने में 2174 सेवा केन्द्र स्थापित किये जा रहे है जहां सभी नागरिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जाएगी।समाज के गरीब वर्गो के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने गरीब परिवारों को सस्ता आटा दाल योजना , शगुन स्कीम , पैंशन और छात्रवृति योजना की शुरूवात की है जिससे लाखो लोगों का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि राज्य के किसानों को निशुल्क बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हे। 

अमृतसर के विकास और सौन्र्दयकरण के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयत्नों के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि हजारों करोड़ो की लागत से जहां सड़कों और पुलों का उच्च स्तर पर निर्माण किया जा रहा है वही श्री हरमंदिर साहिब में प्लाजा का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त भगवान वाल्मीकि जी स्थल के विकास और श्री दुर्गयाना मंदिर के सौन्दर्यकरण का कार्य चल रहा है। जिला प्रशासकीय कम्पलैक्स निर्माण किया जा रहा है। भगता वाला डम्प की कायाकल्प के लिए करोडों रूपये खर्च किये जा रहे है और इतिहासिक ईमारतों की संभाल और नवीनीकरण पर भी बड़ी राशि खर्च हो रही है  क ेन्द्र सरकार द्वारा अमृतसर को विरासती दर्जा देने , आईआईएम और बागवानी खोज केन्द्र व अन्य प्रोजैक्ट देने के लिए उन्होने प्रधानमंत्री , वित्त मंत्री श्री अरूण जेतली और केन्द्रीय मंत्री श्री वैकया नायडू का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर उन्होने माई भागो विद्या स्कीम की शुरूवात करते हुये 200 छात्राओं को साईकिल भी वितरित किये। रेडक्रास द्वारा ट्राई साइकिल और सिलाई मशीने भी दी गई उन्होने 1965 और 1971 की लड़ाईया और जम्मू कश्मीर में अमृतसर से संबधित शहीद हुये सैनिकों के परिवारों के सम्मान के अतिरिक्त स्वतंत्रता सैनानियों को भी सम्मानित किया इसी प्रकार विभिंन क्षेत्रो में बेहतर कारगुजारी दिखानी वाली शख्शियते, पढाई और खेलों में  प्राप्तियां करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान हुआ। विभिंन स्कूलों के बच्चों के इस अवसर पर देश भक्ति से संबधित शानदार कोरियोग्राफियां, गिददे और  भगड़े द्वारा सभी का मन मोह लिया जिससे ख्ुाश होकर  स. मजीठिया ने स्कूली बच्चों के लिए अपने अख्तियारी फंड से  दो लाख रूपये देने की घोषणा की उन्होने सोमवार 17 अगस्त को जिले के स्कूलों में अवकाश की घोषणा भी की।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव स. विरसा सिंह वलटोहा, चेयरमेैन स. उपकार सिंह संधू, चेयरमैन स. बीर सिंह लोपोके, जिला व सैंशन जज स. गुरबीर सिंह , एडीसी  स. तजिन्द्र पाल सिंह संधू नगर निगम के कमीशनर श्री प्रदीप सभरवाल के अतिरिक्त कौसलर, जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्य , शिरोमणि कमेटी के सदस्य व समूह जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD