Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को न केवल साकार किया है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देश की शान को बढ़ाया : कर्ण देव काम्बोज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 15 Aug 2015

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान केन्द्र सरकार ने मात्र 14 माह के कार्यकाल के दौरान 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को न केवल साकार किया है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देश की शान को बढ़ाया है। देश की सरहदों को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बांग्लादेश के साथ सीमा विवाद को एक समझौते के तहत हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। इस समझौते से आजादी के बाद से अनिर्णित दोनों देशों की सीमा रेखा तय कर दिया गया है यह अभिव्यक्ति हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री कर्ण देव काम्बोज ने स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में 69वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण तथा भव्य परेड की सलामी लेने के बाद जिला वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त की। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने तीनों शहीद स्मारकों पर पूष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समारोह में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की तथा पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण भी किया। 

उन्होंने 10 स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं, 14 युद्ध विधवाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यक्तियों को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया। श्री कर्ण देव काम्बोज ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्ला खां, शहीद भगत सिंह तथा चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय जैसे वीरों के बलिदानों को हम कभी भुला नहीं सकते। देश की उन्नति में स्वामी विवेकानन्द, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पंडित मदन मोहन मालवीय, लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी सहित अनेक देशभक्त महानुभावों व कर्मयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। आज ही के दिन भारत माता के वीर सपूतों ने अनेक कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों से मुक्त करवाया था। इन शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियां को पूरा देश हमेशा याद रखेगा तथा हमें इन शहीदों पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की कुत्सित मानसिकता और भयावह शासन से मुक्ति दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने 1857 में आजादी के पहले संग्राम का बिगुल सबसे पहले अम्बाला से बजाया था। उनकी याद में अम्बाला में 22 एकड़ भूमि पर 'शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें 1857 के क्रांतिकारी योद्घाओं व रानी झांसी, तात्या टोपे, मंगल पांडे से लेकर बहादुरशाह जफर तक के पूरे इतिहास को ऑडियो-विडियो माध्यम से दर्शाया जाएगा। 

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री ने कहा कि देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की दूरगामी सोच से आज देश का युवा, राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम् भूमिका सुनिश्चित कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी भी हर पल प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को हरियाणा सरकार ने अपनाते हुए प्रदेश में 'स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है। देश की बेटियों के संरक्षण, संवर्धन तथा शिक्षण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशव्यापी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी शुरू किया गया है। इसके फलस्वरूप आज हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। केन्द्र सरकार ने देश की उन्नति के लिए नये 'नीति आयोग का गठन किया हैं।  केन्द्र सरकार ने करीब 14 महीने पहले देश को रूलाने वाली महंगाई पर काबू पाने में भी सफलता हासिल की है। केन्द्र सरकार ने इंसानों की तरह भूमि को भी स्वस्थ रखने के लिए 'राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत देशभर के किसानों को भूमि स्वास्थ्य कार्ड दिये जाएंगे। हरियाणा के 16 लाख से अधिक किसानों को भी ये कार्ड उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लोगों के सहयोग से 'सबका साथ, सबका विकास के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रदेश को एक श्रेष्ठ-राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हरियाणा की नई भाजपा सरकार ने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, परिवहन, समाज कल्याण, उद्योग तथा आधारभूत संरचना सहित अन्य क्षेत्रों में अनेक अहम् निर्णय लिये हैं। राज्य सरकार ने मेडिकल शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है। इसके अलावा, कुरूक्षेत्र के श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय को आयुष विश्वविद्यालय का बनाने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ने सभी गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए 'जगमग हरियाणा योजना शुरू की है। गांवों के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सचिवालय बनाये जाएंगे। प्रदेश में अभी 170 ग्राम बनाये जा चुके हैं। पैंशन व्यवस्था में भ्रष्टाचार रोकने के लिए 'थारी पैंशन, थारे पास योजना भी शुरू की है। देश के प्रधानमंत्री के 'स्किल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 28 फीसदी युवा को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग शीघ्र ही 'युवा नीति बनाने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने अपने मात्र 8 माह के कार्यकाल में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने पर काम शुरू कर दिया हैं। इनमें अम्बाला से कैथल होते हुए राजगढ़ तक 4 लाईन सड़क बनाई जा रही है। 

कैथल के इंदिरा गांधी बहुउद्देशीय अस्पताल का दर्जा 100 से बढाकर 200 बिस्तरों का किया गया है। प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि कैथल के करीब 100 गांवों के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 'खेल सबके लिएÓ के नारे को चरितार्थ करने के लिए नई 'हरियाणा खेल एवं शारीरिक फिटनैस नीति-2015 बनाई गयी है। इसके तहत राज्य के सभी साढ़े 6 हजार गांवों, कस्बों तथा शहरों में करीब 10 हजार 'व्यायाम एवं योगशालाएं खोली जाएंगी। खेलों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए हम ऐसी व्यवस्था भी बना रहे हैं कि भविष्य में खिलाडी मैरिट के आधार स्वत: अपनी नौकरी का चयन कर सकेंगे। वर्तमान सरकार ने पंचकूला में विश्व स्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बनाने का निर्णय लिया है। यहां मरीजों का उपचार आयुर्वेद की विभिन्न विधियों एवं औषधियों से किया जाएगा। आयुर्वेद की औषधिओं की उपलब्धता के लिए मोरनी की करीब 52 हजार एकड़ भूमि पर 'वल्र्ड हर्बल फॉरेस्ट बनाया जा रहा है। इसमें 25 हजार से अधिक औषधीय पौधे लगाये जाएंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल तथा अन्य वस्तुओं के आगमन एवं वितरण की पूरी सूचना अब आपको मोबाइल पर दी जाएगी। इसके अलावा, किसानों को उनकी फसल खरीद की अदायगी चैक से की जाएगी, इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टोलरैंस की नीति पर काम कर रही है। इसके लिए तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन कार्य को सरल और पारदर्शी बनाने हेतु नई ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है। देश में पहली बार हरियणा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 28 अगस्त से रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर सभी जिलों में महिला पुलिस थाने शुरू किये जा रहे हैं। इनमें महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच केवल महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ही की जाएगी। प्रताडि़त महिलाओं को एक छत के नीचे सहायता मुहैया करवाने के लिए करनाल में 'वन स्टॉप सैंटरÓ स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए हैल्पलाइन नम्बर 181 शुरू किया गया हैं। उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण मुरारी  ने जिला प्रशासन की तरफ से श्री कर्ण देव काम्बोज को स्मृति चिन्ह तथा हरियाली का प्रतीक गमले में लगा पौधा भेंट किया। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री टेकन राज शर्मा के नेतृत्व में परेड टुकिडय़ों ने भव्य मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। परेड टुकिडय़ों में प्रथम स्थान जिला महिला पुलिस, द्वितीय स्थान गृह रक्षी तथा तृतीय स्थान पर प्रजातंत्र प्रहरी रहे। लगभग 2 हजार बच्चों ने मास पीटी शो में हिस्सा लिया। डीएवी पूंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल तथा दर्शन अकादमी पब्लिक स्कूल प्रताप गेट कैथल के बच्चों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किए गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विषय पर मार्मिक संदेश देते हुए कोरियोग्राफी, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तरफ से गिद्धा तथा जाट शाईनिंग स्टार स्कूल की तरफ से कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी के रूप में समारोह में समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल एवं एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश रितू टैगोर, उपायुक्त के.मकरंद पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच, सतीश शर्मा,धीरेंद्र क्योड़क, कैथल उपमंडलाधीश आरके सिंह, नगराधीश नवीन आहुजा, एनसीसी प्लाटुन इंचार्ज शमशेर ढुल सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं समारोह में शामिल विभिन्न टीमों के प्रभारी मौजूद रहे। 

 

Tags: Karan Dev Kamboj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD