Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

समाज को सही आईना दिखाकर सामाजिक दायित्व को निभाए पत्रकार : कर्ण देव कम्बोज

Listen to this article

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 17 Jun 2016

Last updated on: Jun 17, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि समाज को सही आईना दिखाकर और समाज की समस्याओं का समाधान करने में अपनी भूमिका अदा कर पत्रकारों को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना चाहिए।राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज पत्रकार एवं समाज सेवी स्वर्गीय देवी दयाल नन्हां की 19वीं पुण्यतिथि पर श्री देवी दयाल नन्हा मैमोरियल फांउडेशन की तरफ से राजेन्द्र कालोनी नगली कुटिया में आयोजित मेडिकल कैम्प और रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज, श्री जयराम विद्यापीठ संस्थाओं के संचालक ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त राजनारायण कौशिक, रजिस्ट्रार डा. प्रवीन सैनी आदि गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की हैं। राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा के साथ 1985 और 86 में बिताए हर क्षण के अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई हैं। उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता हैं। आज की युवा पीढी को स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा करनी चाहिए। स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवी एवं पत्रकार कृष्ण धमीजा अपने पिता के अधुरे कार्यो को पूरा करने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं, समाज की बुराईयों व विकृतियों को सरकार के सामने लाने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार पत्रकार सरकार का मार्गदर्शन करने का काम कर रहे हैं। पत्रकारिता से समाज को काफी उम्मीदे हैं। पत्रकार को अपनी कलम से समाज का भला, बुराईयों का अंत और समस्याओं का समाधान करने में सरकार की मदद करनी चाहिए। अंत में उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि बुजुर्गो और पूर्वजों का हमेशा मान-सम्मान करना चाहिए। श्री जयराम विद्यापीठ संस्थाओं के संस्थापक ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी ने कुरुक्षेत्र के विकास में अहम योगदान देने वाले समाज सेवी एवं स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि सभी समाज के लिए जीना चाहिए और अपनी धरोहर को हमेशा सम्भाल कर रखना चाहिए। आज आधुनिकता की दौड़ में सभी अपने स्वार्थो तक सिमटकर रह गए हैं और सभी को समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए तथा अपने बच्चों का अच्छे संस्कार देने चाहिए। उन्होंने राज्यमंत्री से कुरुक्षेत्र आकाशवाणी के बेहतर संचालन करवाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार के माध्यम से फिर से कुरुक्षेत्र रेडियो स्टेशन को पूर्ण दर्जे के साथ स्थापित किया जाए।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार वर्ग देश की व्यवस्था का संचालन करने का आवश्यक अंग हैं। इसलिए पत्रकारिता को चौथा स्तम्भ कहा गया हैं। स्वतंत्रता के बाद सभी क्षेत्रों और वर्गो में नए आयाम विकसित हुए इस दौरान मीडिया में भी परिवर्तन आया। आज के मीडिया में सूचनाओं का आदान-प्रदान और प्रवोधन जागरण करना हैं। स्वतंत्रता अंदोलन के समय में सोशल और इलेक्ट्रोनिक मीडिया नहीं था। प्रिंट मीडिया का क्षेत्र भी काफी सीमित था। साधन कम थे, फिर भी समाज को जागृत करने का कार्य बखुबी किया जा रहा था। परंतु आज प्रवोधन वाला भाग घटता जा रहा हैं। इसलिए पत्रकार को अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए पूरी तरह गम्भीर होना होगा। 

लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास में स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा, डा. शांति स्वरुप शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त राजनारायण कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, कथावाचक राजेन्द्र परासर, विजय सभ्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. मोहित गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण धमीजा ने राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज, ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त राजनारायण कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रवीन सैनी, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. भगवान सिंह, पूर्व विधायक बंता राम, सांसद राजकुमार सैनी के निजी सचिव अश्विनी कुमार, विधायक के निजी सचिव अरुण कुमार, राजेन्द्र स्नैही, महात्मा विनोद, पार्षद मुकुंद लाल सुधा, स्वामी हरिओम परिवाजक, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज की प्रिंसीपल उषा दत, कथावाचक राजेन्द्र परासर, डीआर विज, विजय सभ्रवाल, प्रदीप झाम्ब, सुभाष नरुला, रामकुमार रम्भा, खरैती लाल सिंगला, महेन्द्र सिंह तंवर, डा. अशोक शर्मा, राजकुमार वत्स, डा. परमेश, डा. पवन गुप्ता, राज गौड, विजय नरुला, रामरत्न गुज्जर आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

किन-किन समाज सेवी लोगों को किया सम्मानित

राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज, ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी व लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पंचकुला रिजन से प्रथम आने पर पिहोवा निवासी पलक गोयल, स्वामी हरि ओम परिवाजक, स्काईट के निदेशक बीके पांडे, चारु चुटानी, ज्ञानचंद सचदेवा,हंसराज कालड़ा, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के प्रिंसीपल उषा दत्त, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, राम मेहर शास्त्री, विजय सभ्रवाल, सौरभ चौधरी, रामपाल शर्मा, सादिक अलि, बृजेश द्विवेदी, जसबीर दुग्गल, विनोद शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राजेश चौहान, राकेश रोहिला, प्रतीक सुधा, अशोक यादव, राजीव अरोड़ा, चंद्रप्रकाश, एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डा. मोहित गुप्ता, राकेश नरुला, पार्षद सुरेन्द्र छिंदा, बलबीर सिंह, ब्लाक समिति चेयरमैन देवी दयाल, समाज सेवी रीटा गोयल, संजय खंडूरी, डी शर्मा को स्वर्गीय देवी लाल नन्हा आवार्ड से सम्मानित किया।

 

Tags: Karan Dev Kamboj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD