Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

पंजाब में बाढ़ के हालात नियंत्रण में : शरनजीत सिंह ढिल्लन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2015

Last updated on: Aug 12, 2015, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में बाढ़ के हालात नियंत्रण में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए है और एहतियाती कदम के रूप में सभी उपायुक्तों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।ढिल्लन ने कहा, "विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां 15 सितंबर तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। विभाग के कर्मचारियों को नदियों व बांधों की चौबीसों घंटे निगरानी का निर्देश दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि हालांकि नदियों में जलस्तर के बारे में कोई सूचना नहीं है, लेकिन नदियों के निकट रहने वाले लोग कुछ हद तक उससे प्रभावित हुए हैं।ढिल्लन ने कहा, "पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से पंजाब की नदियों व बांधों का जलस्तर बढ़ गया है।"भाखड़ा तथा पोंग बांध का प्रबंधन करने वाला भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) रविवार से ही फ्लडगेट से अतिरिक्त पानी की निकासी कर रहा है, जिसके कारण दोनों बांधों के जलाशयों में अधिक पानी इकट्ठा हो रहा है।

भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर, जबकि पौंग बांध ब्यास नदी पर बना है। उन्होंने कहा, "भाखड़ा बांध में आज जलस्तर 1664.98 फीट था। बांध में 76,402 क्यूसेक की दर से पानी जा रहा है, जबकि यह 53,049 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ रहा है।"ढिल्लन ने कहा, "पोंग बांध का जलस्तर 1380.85 फीट है। बांध में 41,256 क्यूसेक की दर से पानी आ रहा है, जबकि यह 46,503 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ रहा है। रणजीत सागर बांध का जलस्तर 524.50 फीट है। बांध में पानी 35,233 क्यूसेक की दर से आ रहा है, जबकि यह 19,707 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ रहा है।"भाखड़ा में पानी संरक्षित करने की अधिकतम क्षमता 1,680 फीट, जबकि पोंग बांध की 1,390 फीट है।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD