Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

तस्कर-पुलिस सांठगांठ एक खुला रहस्य : स्वाती मालीवाल

स्वाती मालीवाल
स्वाती मालीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2015

Last updated on: Aug 11, 2015, 00:00 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का कहना है कि दिल्ली में महिलाओं की तस्करी में पुलिस से सांठगांठ एक 'खुला रहस्य' है। उन्होंने कहा कि यौनकर्मियों का पुनर्वास उनकी कार्यसूची में सबसे शीर्ष पर है। स्वाती दिल्ली महिला आयोग की सबसे युवा अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने वेश्यावृत्ति को दुष्कर्म के बराबर माना है। 

उनकी इस बात का विरोध भी हो रहा है। ईएएनएस के साथ साक्षात्कार में स्वाती ने कहा, "यौनकर्मी यह काम अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि मजबूरी में कर रही हैं। अगर उन्हें अच्छे भविष्य का अवसर विकल्प के रूप में मिले, तभी ऐसी महिलाएं देहव्यापार को छोड़कर सशक्त बन पाएंगी।"स्वाती ने आईएएनएस से कहा कि वह राजनीति से परे हटकर काम करेंगी। 

उनके साथ बातचीत के मुख्य अंश : 

- एमनेस्टी इंटरनेशनल यौन कार्य को मानवाधिकार के रूप में घोषित करने की योजना बना रहा है। यह किस तरह से दिल्ली के रेड लाइट एरिया, जीबी रोड पर लागू होता है?

जीबी रोड संसद से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन इन महिलाओं की दुर्दशा की फिक्र किसी को नहीं है। मेरे दौरे के बाद यौनकर्मियों का एक समूह आया और उन्होंने कहा कि वह इस धंधे से निकलना चाहती हैं। निर्मल छाया कोई विकल्प नहीं है। अगर हम 50 महिलाओं का पुर्नवास करते हैं, तभी यह संदेश पहुंचेगा कि हम इस बारे में गंभीर हैं। इसमें नाबालिग लड़कियों की तस्करी को रोकने जैसे अन्य मुद्दे भी शामिल हैं।

-प्रशासन के लोग और यहां तक कि पुलिस भी रिकार्ड के बाहर अक्सर यह कहती है कि वेश्यावृत्ति 'सभ्य महिलाओं' के साथ दुष्कर्म की घटना पर रोक लगाती है। 

क्या जीबी रोड में नाबालिगों की तस्करी बिना पुलिस की सांठगांठ के चल रही है?

मैं कड़े रूप में इस मानसिकता की निंदा करती हूं। यौनकार्यो के लिए लड़कियों की तस्करी का सबसे बड़ा कारण गरीबी है। जो भी लोग इस गलत धंधे से जुड़े होते हैं, उनकी पुलिस से सांठगांठ रहती है। यह एक खुला रहस्य है। लेकिन अगर आप इन वेश्यालयों को बंद कर देंगे, तब ये महिलाएं कहां जाएंगी? समाज उन्हें स्वीकारेगा नहीं, जाहिर है ये फिर से वेश्यावृत्ति में धकेली जा सकती हैं। 

-डीसीडब्ल्यू को हमेशा ही बिना दांत का शेर कहा गया है। आप इस धारणा को कैसे बदलेंगी?

दांत बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन मैं इसको ज्यादा तरजीह नहीं दे रही हूं। इसका कारण यह है कि अभी तक डीसीडब्ल्यू में कोई भी काम नहीं हुआ है। वर्तमान के डीसीडब्ल्यू की धारणा साफ है- दौरे करना, सरकार से सिफारिशें, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर स्वप्रेरणा से संज्ञान लेना, समितियों की शुरुआत करना। मैं व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। 

-आपने आप विधायक सोमनाथ भारती, भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी और कांग्रेस सांसद गुरुदास कामत द्वारा किए गए लैंगिक टिप्पणियों के खिलाफ ट्वीट किया था। राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में क्या कहना है?

यह मायने नहीं रखता कि आप किस पार्टी से हैं, फिर चाहे सोमनाथ भारती हों या कामत, वे निर्वाचित सदस्य हैं और 50 प्रतिशत मतदाता महिलाएं हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में ये सब टिप्पणियां की गईं। अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें महिलाओं का सम्मान और उनके साथ सही लहजे में बात करने के बारे में सीखने की जरूरत है। कम से कम इतना तो वे कर ही सकते हैं। 

 

Tags: DCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD