पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार माझा के ओद्योगिक शहर गोईदवाल साहिब के आलोप हो रहे उद्योगों को पुन: बहाल कर रही हे और शीघ्र ही यहां बड़े ओैद्योगिक घराने अपने प्लांट शुरू कर रहे है। आज सुबह अपनी धर्मपत्नी बीबी हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री दरबार साहिब मे माथा टेकने के पश्चात वह सूचना केन्द्र में प्रैस के साथ बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर स. बादल ने बताया कि नैरोलैक पैंट व इंडियन आयल कारपोरेशन के दो बड़े प्लांट लगाने के लिए गोईदवाल साहिब में जमीन अलाट कर दी गई है और शीघ्र ही अन्य उद्योग पतियों को यहां उद्योगों के लिए जमीन दी जाएगी। उन्होने बताया कि पंजाब में 28 व 29 अक्तूबर को हो रहे अंतराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन में भाग लेकर बड़ी बहु राष्ट्रीय कंपनियों में निवेश करने की घोषणा करेगी जिससे पंजाब में नई ओैद्योगिक क्रांति आएगी। उन्होने बताया कि मेरे हाल ही के पोलैँड , बैगलौर और त्रिवेद्रम दौरे दौरान कई प्रसिद्ध ओद्यौगिक घरानों ने पंजाब में निवेश करने की इच्छा प्रकट की है जिनमें इंफोसिस, वोलवो जैसी कंपनियों के साथ साथ कई आईटी और दवाईयां बनाने वाली कंपनिया शामिल है।
पत्रकारों के प्रश्रों के उत्तर देते हुये स. बादल ने कहा कि कैप्टन का इस समय एक मात्र निशाना कांग्रेस प्रधान बाजवा और उनकी लड़ाई पंजाब के मामलों की लड़ाई नही बल्कि अपनी अध्यक्षता हथियाने के लिए किया जा रहा संघर्ष है। पंजाब भाजपा प्रधान श्री कमल शर्मा के करीबी संबधी बेनकाब हुये गैर कानूनी कार्यो के बारे में पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि यह केस कमल शर्मा पर नही बल्कि उनके पीए पर है और मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी हुआ उसको कानून सजा दे देगा।अमृतसर शहर के विकास संबधी चल रहे कार्यो का जिक्र करते हुये स. बादल ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर की सफाई इटली की मशीनों से करने संबधी टैडर जारी किया जा रहा है जिससे इस धार्मिक नगरी को नया रूप मिलेगा उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त हाल गेट से टाऊन हाल तक और टाऊन हाल से श्री दरबार साहिब के सामने बने प्लाजा तक के रास्ते के सौन्दर्यकरण पर कार्य शुरू हो जाएगा।
एक प्रश्र के उतर में स. बादल ने स्पष्ट किया कि शिअद ने सिक्ख मामलों पर लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहेगा। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने ही सिक्ख विरासत को संभालने के लिए शहीदों की यादगारे , विरासत-ए-खालसा और श्री दरबार साहिब के इर्द गिर्द को सुंदर बनाने पर सैंकड़ो करोड़ो रूपये खर्च किये है। बापू सरूप सिंह द्वारा की जा रही सिक्ख बंदियों की रिहाई की मांग पर बोलते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कैदियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो की उंलघना करके रिहा नही किया जा सकता है हम जो कर सकते थे वह किया है और करेगें। कैप्टन द्वारा बादल परिवार पर स्रोतों से अधिक संपति बनाने के लगाये जा रहे दोषों संबधी पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि कैप्टन ने अपनी पिछली सरकार के समय भी सारा जोर लगाकर हम पर इस संबधी केस दायर किये थे पंरतु वह झूठे होने के कारण अदालत में टिक नही सके।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर श्री रवि भगत , पुलिस कमीशनर जतिन्द्र सिंह ओलख, सचिव शिरोमणि क मेटी भाई रूप सिंह, चेयरमैन वीर सिंह लोपोके, भाई रामसिंह , नवदीप सिंह गोल्डी, गुरप्रताप सिंह टिका, अमरबीर सिंह ढोट व अन्य नेता उपस्थित थे।