Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

सिंचाई परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Aug 2015

Last updated on: Aug 03, 2015, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि विगत तीन वर्षो में सिंचाई विभाग में अटकी पड़ी परियोजनाओं पर तेजी से अमल करते हुए सरकार प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने में लगी है। इन परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर विगत तीन वर्षो में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। बुंदेलखंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा लगभग 3,000 करोड़ रुपये की योजनाएं इस क्षेत्र में लागू करने का अनुबंध किया गया था, लेकिन इन पर कार्य आगे नहीं बढ़ पाया, मगर वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षो से इस क्षेत्र की 13 अधूरी सिंचाई परियोजनाओं में से अब तक चार परियोजनाएं पूरी कर दी हैं। शेष 9 परियोजनाएं भी आगामी दो वर्षो में पूरी हो जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि जनता को तत्काल राहत पहुंचाने वाली सिंचाई परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाए। ऐसी परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। विकास को लेकर वर्तमान सरकार की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सोनभद्र के सूखाग्रस्त एवं पिछड़े क्षेत्र को राहत पहुंचाने वाली कनहर सिंचाई परियोजना 33 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 315 करोड़ रुपये खर्च कर इस योजना को गति प्रदान की गई। इस योजना से प्रभावित कृषकों के पुनर्वास के लिए 150 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। 

 

Tags: AKHILESH YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD