Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी फीफा वर्ल्ड कप : आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया

 

उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे तभी इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 13:23 IST

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 8 जून को इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश से भाजपा से हमारा मुकाबला होगा और जब हम भाजपा को यहां से हटा देंगे तो जाहिर सी बात है कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन और मजबूत होगा।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 8 जून को ही इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक हुई और गठबंधन के नेताओं ने आपसी सहमति से इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का फैसला किया। यह तभी मजबूत होगा जब हम भाजपा का मुकाबला करेंगे। 'लैंड जिहाद' पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी अजीब हैं, उन्हें प्यार-मोहब्बत से नहीं, बल्कि जमीन से लगाव है।

अगर आप गोरखपुर में जांच करें तो पता चलेगा कि सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर हुए हैं। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। सनातन धर्म हमें प्यार और भाईचारे का रास्ता दिखाता है और सच्चाई का मार्ग बताता है। फिर भी सरकार के मुखिया सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते हैं। अयोध्या राम मंदिर के चंदे से जुड़े विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चंदे से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा हो रही है।

इसे चंदा कहने के बजाय ‘भेंट’ या ‘दान’ कहा जा रहा है। मंदिर में दी जाने वाली भेंट को लेकर कुछ मामले सामने आए हैं और कई अखबारों ने इस बारे में रिपोर्ट भी की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की ड्रोन-दूरबीन काम कर रही होती तो हमें भी कुछ कहने को नहीं मिलता। गिरफ्तारी की बात आई तो कौन पलट गया? जिम्मेदार लोग अपनी बातें क्यों पलट रहे हैं? लखनऊ से कौन लोग दबाव बना रहे हैं? प्रभु श्री राम के पवित्र काम के लिए चंदे में चोरी होगी तो शिकायत होगी।

समाजवादी पार्टी के लिए भाजपा को जब मौका मिलता है तो वे क्या नहीं कहती? भाजपा अपना चेहरा आईने में देखे। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं उन लोगों का जिन्होंने हमें यह जानकारी दी है। पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें निश्चित रूप से कई खिताब मिलेंगे।

शायद आजादी के बाद से पेट्रोल और डीजल कभी इतनी महंगी कीमतों पर नहीं बिके। जिन कुकिंग गैस सिलेंडरों का इतना जोर-शोर से प्रचार किया गया था, सरकार उन्हें रिफिल भी नहीं करवा पा रही है। अगर हमें मिलावट-मुक्त पेट्रोल चाहिए, तो उसकी कीमत 150 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा होगी। इन 12 सालों की उपलब्धि यह है कि भारत पेट्रोल के लिए सबसे ज्यादा कीमत चुका रहा है। हमारी विदेश नीति विफल रही है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD