Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रणब मुखर्जी, नरेंद्र मोदी ने कलाम को श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2015

Last updated on: Jul 28, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा, "कलाम पहले राष्ट्र के रत्न थे और बाद में राष्ट्रपति। कलाम की शख्सियत बेहद खास थी, उनकी जिंदगी हमें प्रेरणा देती है, युवाओं को प्रेरणा देती है।"कलाम का पार्थिव शरीर जब विमान से दिल्ली लाया गया, तब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा हवाईअड्डे पर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी वहां मौजूद थे।

सबसे पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कलाम को श्रद्धांजलि दी। उनके बाद एयर चीफ मार्शल अरुप राहा, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. के. धवन और सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कलाम का पार्थिव शरीर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विशेष विमान से अपराह्न् 12.30 बजे दिल्ली लाया गया।तीनों सेनाओं ने पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

Tags: NARENDER MODI , PARNAB MUKHARJI , Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD