Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कौशल होगा तो नौकरी पीछे दौड़ेगी : प्रणब मुखर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2018

Last updated on: Jun 02, 2018, 00:00 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि देश से गरीबी तभी मिटेगी, जब शिक्षा प्रणाली में आमूल बदलाव होगा और हर व्यक्ति को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योग की मांग के अनुरूप जब युवाओं में कौशल होगा, तो नौकरी उनके पीछे दौड़ेगी। मुखर्जी ने शनिवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अपार इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के सालाना दीक्षांत समारोह में संस्थान के छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के डीन, टीआईएसएस, अपार इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के संस्थापक और चेयरमैन डॉ.आर.के. जैन, अपार इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक अपार बतौर जयनंद विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि छात्र उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करें। संस्थान को भी विभिन्न उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देनी चाहिए।

मुखर्जी ने पढ़ाई पूरी कर पेशेवर जिंदगी में कदम रखने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, मैं कामना करता हूं कि आप इस देश को इस सदी में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करें। इन सभी छात्रों को एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग और फाइनेंस, सेल्स ऑफ मार्केटिंग में डिप्लोमा मिलने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है। मुखर्जी ने कहा, देश के नीति निमार्ताओं को यह समझना चाहिए कि उच्च और मध्यम अवधि का विकास और भारत से गरीबी मिटाने का काम तभी संभव हो सकता है, जब देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाया जाए और हर व्यक्ति को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिले। अपार इंडिया ने बताया कि संस्थान से पासआउट होने वाले सभी छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है। इन सभी छात्रों को वर्क इंटिग्रेटेड ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित किया गया है। इन छात्रों के एक साल के डिप्लोमा प्रोग्राम के तहत 300 घंटे क्लासरूम में और 600 घंटे विभिन्न इंडस्ट्रीज में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD