Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब हमला : 11 घंटे चला खूनी खेल, 3 आतंकवादी सहित 10 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दीनानगर (पंजाब) , 27 Jul 2015

Last updated on: Jul 27, 2015, 00:00 IST

पंजाब में कथित तौर पर पाकिस्तान से आए अत्याधुनिक हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों द्वारा सोमवार को खेले गए खूनी खेल में तीन नागरिकों की मौत गई, जबकि एक पुलिस अधीक्षक सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। आतंकवादियों व पुलिस के बीच 11 घंटे चली मुठभेड़ के दौरान सभी तीनों आतंकवादी मारे गए। तीनों आतंकवादियों को मार गिराने में पंजाब पुलिस के कमांडो को कई घंटे का समय लगा, जो गुरदासपुर जिले के दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे थे। दीनानगर पाकिस्तान सीमा से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी ने संवाददाताओं से कहा, "हमने (पंजाब पुलिस) उन्हें उलझाए रखा और तीनों आतंकवादियों को मार गिराया। हमारे चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों व विस्फोटकों से लैस थे और उनके पास जीपीएस सेट्स भी था।"

यह पूछे जाने पर कि हमले में पाकिस्तान का हाथ है, उन्होंने कहा, "यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वे कहां से आए थे।"आतंकवादियों के पाकिस्तान से होने की अटकलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "यदि हम पर हमला होता है तो हम माकूल जवाब देंगे। हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन राष्ट्र के सम्मान की कीमत पर नहीं।"यह हमला पटियाला में रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी के एक दिन बाद हुआ है। यह 31 अगस्त, 1995 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद राज्य में पहला बड़ा आतंकवादी हमला है।

पंजाब में लगभग दो दशक बाद यह कोई बड़ा आतंकवादी हमला है। आतंकवादी सेना की वर्दी में थे। आतंकवादी सड़क किनारे एक ढाबा मालिक की हत्या कर उसकी कार में दीनापुर के बस स्टैंड पहुंचे और वहां जम्मू जाने वाली बस पर गोलीबारी करने के बाद थाने का रुख किया। आतंकवादी सुबह करीब 5.30 बजे थाने के भीतर घुस गए, जहां से वे निरंतर गोलीबारी कर रहे थे।भारत सरकार ने कहा है कि वह ऐसे हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगी। साथ ही सरकार ने सभी टेलीविजन चैनलों से भी कहा है कि वे हमलावरों के खिलाफ जारी अभियान का सीधा प्रसारण न करें।अधिकारियों ने कहा कि दोनों ओर से जारी गोलीबारी में पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह शहीद हो गए।

 उन्हें मुठभेड़ के दौरान सिर में गोली लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।माना जा रहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान सीमा की ओर से आए थे। पंजाब में गुरदासपुर जिले का दीनानगर शहर जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से सटा है और यह भारत-पाकिस्तान सीमा से भी कुछ ही दूरी पर है।हमले के कुछ ही देर बाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। आतंकवादियों ने दीनानगर के बाहरी इलाके में एक कार चालक को गोली मारने के बाद उसकी कार लेकर शहर में प्रवेश किया, उसके बाद उन्होंने बस अड्डे पर गोलीबारी कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया, और फिर पंजाब रोडवेज की बस पर गोलीबारी की।

इसके बाद आतंकवादी पुलिस परिसर में घुसे। आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी शुरू करते ही पुलिस तथा नजदीक में स्थित सेना इकाई के एक सैन्य समूह ने परिसर को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के विशेष बलों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने सुरक्षा का दूसरा घेरा प्रदान किया। उधर, अमृतसर-पठानकोट रेल खंड पर सोमवार को पांच जिंदा बम मिले, जिन्हें सुरक्षा बलों ने सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया। बम दीनानगर से पांच किलोमीटर दूर परमानंद रेलवे स्टेशन के नजदीक एक छोटे पुल की रेल पटरियों पर मिले। इन्हें बड़ी चालाकी के साथ रेल पटरियों से जोड़ा गया था।रेल पटरियों पर बम होने की सूचना मिलने के बाद इससे गुजरने वाली रेलगाड़ी को उस स्थान से 200 मीटर दूर ही रोक दिया गया।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD