पंजाब के जिस दीनानगर में सोमवार को आतंकवादी हमला हुआ, वह गुरुदासपुर जिले में स्थित तीसरा बड़ा कस्बा है। यह मुगल शासक अकबर के शासनकाल में चर्चा में आया था। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, यह कस्बा पाकिस्तान की सीमा के नजदीक रवि तथा ब्यास नदी के बीच स्थित है। इसकी जनसंख्या 21,000 से अधिक है।दीनानगर गुरदासपुर शहर से 16 किलोमीटर दूर तथा पठानकोट से 27 किलोमीटर दूर स्थित है।दीनानगर का नाम मुगल शासक अकबर के वफादारों में से एक दीना बेग के नाम पर रखा गया था, जिन्हें अकबर ने इलाके में बड़ी जमीन दी थी।इसकी कुछ पुरानी इमारतें और द्वार मुगल काल से जुड़े हुए हैं।दीनानगर महाराजा रंजीत सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी, जो अक्सर मई तथा जून में यहां अपना दरबार आयोजित करते थे।