Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

गृह राज्य मंत्री हरीभाई परथीभाई चौधरी ने "दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन नं. 1512" की शुरूआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 17 Jul 2015

Last updated on: Jul 17, 2015, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह राज्य मंत्री हरीभाई परथीभाई चौधरी ने आज नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में "केन्‍द्रीयकृत दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन नं. 1512" की शुरूआत की। इस नये कदम के बारे में चौधरी ने दिल्‍ली पुलिस से कहा कि इस रेलवे हेल्‍पलाइन के लिए वे व्‍यापक तौर पर प्रचार का प्रबंध करें, ताकि रेलयात्रियों के बीच इसके बारे में जागरूकता पैदा हो सके। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय राजधानी में सभी पुलिस थानों को ''स्‍मार्ट'' बनाने की शानदार योजना के लिए दिल्‍ली पुलिस की सराहना की। दिल्‍ली पुलिस रेलवे लाइन नं. 1512 से रेलयात्रियों को एक अत्‍यंत उपयोगी प्रणाली उपलब्‍ध होगी। अब रेलयात्री चलती रेलगाडि़यों से नीचे उतरे बिना शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कोई व्‍यक्ति देश के किसी हिस्‍से से इस अखिल भारतीय हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है। फैक्‍स/ई-मेल पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और प्राथमिकी की प्रतिलिपि फैक्‍स/ई-मेल/डाक द्वारा शिकायतकर्ता के पास भेजी जाएगी। 

इस हेल्‍पलाइन के माध्‍यम से रेलवे स्‍टेशनों और चलती रेलगाडि़यों में यात्रियों की समस्‍याओं का समाधान किया जाएगा। पुलिस नियंत्रण कक्ष सं. 100 और दिल्‍ली पुलिस रेलवे की समर्पित वॉट्सऐप सं. 875081512, जिस पर संबंधित तस्‍वीर और वीडियो भी प्राप्‍त किये जा सकते हैं, पर मामले दर्ज कराये जा सकते हैं‍। दिल्‍ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसटीडी सुविधायें प्रदान की गई हैं, ताकि मुसीबत में पड़े किसी व्‍यक्ति से सम्‍पर्क किया जा सके और राज्‍यों के संबंधित नियंत्रण कक्ष/थाने से बात की जा सके। दिल्‍ली पुलिस रेलवे नियंत्रण कक्ष शीघ्रतापूर्वक शिकायत स्‍थानांतरित करेगा, ताकि दिक्‍कत में पड़े यात्री की सहायता के लिए शीघ्र ही चलती रेलगाड़ी में सुरक्षाकर्मी भेजे जा सकेंगे। शिकायतकर्ताओं की समस्‍या का समाधान होने तक पुलिस अधिकारी उनके सम्‍पर्क में रहेंगे। 

दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल सेवाप्रदाताओं द्वारा उपलब्‍ध सेवायें प्राप्‍त करने वाले यात्रियों के लिए 1512 एक अखिल भारतीय नं. है, देश के किसी अन्‍य स्‍थान में पंजीकृत मोबाइल फोन वाले यात्रियों के लिए दिल्‍ली पुलिस रेलवे हेल्‍पलाइन तक पहुंच कायम करने हेतु IXXX-XX-1512 नं. डॉयल करना होगा। भारत के किसी हिस्‍से से किये गये फोन कॉल संबंधित राज्‍य सरकार रेलवे पुलिस (जीआरपी) के नियंत्रण कक्ष में प्राप्‍त होंगे और इसके बाद मुसीबत में पड़े व्‍यक्ति की समस्‍या का शीघ्र निदान किया जाएगा। इस सेवा के जरिये जीआरपी संबंधी मुद्दों के लिए एक अखिल भारतीय आधार पर एकल नम्‍बर उपलब्‍ध होता है। सार्वजनिक स्‍थल पर यात्रियों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए उपाय तलाशने के उद्देश्‍य से दिल्‍ली पुलिस ने अंतर-राज्‍यीय समन्‍वय बैठकें भी शुरू की हैं और अन्‍य राज्‍यों के साथ संबंधित विवरण को साझा भी कर रही है। कार्यक्रम में दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त श्री बी.एस. बस्‍सी के अलावा दिल्‍ली पुलिस और केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। 

 

Tags: Haribhai Parthibhai Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD