Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री से भेंट करके 28 खान ब्‍लॉकों की विस्‍तृत अन्‍वेषण रिपोर्ट सौंपी

62 अहम खान ब्‍लॉकों की नीलामी में गति लाने के लिए बातचीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 17 Jul 2015

Last updated on: Jul 17, 2015, 00:00 IST

इस्‍पात एवं खान मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुन्‍धरा राजे से कल जयपुर में मुलाकात की। बैठक में इस्‍पात और खान क्षेत्र के विकास सम्‍बन्‍धी विषय पर चर्चा की गई। श्री तोमर ने मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया ‍कि खान ब्‍लॉकों की नीलामी के लिए अधिसूचना प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। तोमर ने एमएल और पीएल-कम-एमएल के तीस से अधिक ब्‍लॉकों की नीलामी के लिए चिन्हित करने के संबंध में राज्‍य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इन ब्‍लॉकों में चूना-पत्‍थर, मैगनीज, पोटाश और लौह-अयस्‍क की खाने शामिल हैं। इन ब्‍लॉकों के अलावा मंत्री महोदय ने 28 ब्‍लॉकों की विस्‍तृत अन्‍वेषण रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री को सौंपी। इन रिपोर्टों में जी2-जी1 स्‍तर की धातु, सोना और फोस्‍फोराईट शामिल हैं जिन्‍हें एमईसीएल ने तैयार किया है। 

खान मंत्रालय ने 60 करोड़ रुपये की लागत से इन तथ्‍यों को तैयार किया है। हाल में मंत्रालय ने बिना किसी खर्च के राज्‍य सरकार को एमईसीएल की अतिरिक्‍त अन्‍वेषण रिपोर्ट सौंपने का निर्णय किया है। इन अतिरिक्‍त विवरणों के साथ राजस्‍थान सरकार के पास अब 38 ब्‍लॉक तैयार हो गए हैं जो एमएल तथा पीएल-कम-एमएल के 24 ब्‍लॉकों की नीलामी से संबंधित हैं। उन्‍होंने एमएसटीसी द्वारा नीलामी प्रक्रिया चलाने के लिए मदद का भी प्रस्‍ताव किया। इसके पहले जीएसआई ने राज्‍य में लगभग 35 ब्‍लॉकों का अन्‍वेषण किया था और अपनी रिपोर्ट सरकार को दी थी। श्री तोमर ने ब्‍लॉकों के विस्‍तृत अन्‍वेषण के लिए जीएसआई, एमईसीएल और सेल की मदद का भी प्रस्‍ताव किया ताकि नीलामी के लिए अतिरिक्‍त खानों की पहचान की जा सके। 

उन्‍होंने चुने हुए जिलों में जल्‍द ही जिला खनिज फाउंडेशन के गठन पर बल दिया। बैठक के दौरान भीलवाड़ा में लौह अयस्‍क को सेल को आवंटित करने के मामले में एमएल की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके अलावा आरआईएनएल को बनेरा लौह अयस्‍क खान और जहाजपुर लौह अयस्‍क ब्‍लॉक दिए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। राजे ने मंत्री महोदय को बताया कि राजस्‍थान ने नीलामी और अन्‍वेषण तथा डीएमएफ के गठन जैसी सम्‍बन्धित गतिविधियां चलाने के लिए तैयारी कर ली है। उन्‍होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह खनन प्रस्‍तावों को पर्यावरण अनुमति जल्‍द प्रदान करें ताकि खानकर्मियों की आजीविका सुरक्षित हो सके। मुख्‍यमंत्री ने खान मंत्रालय और मंत्री महोदय को धन्‍यवाद दिया कि उनकी पहल से राज्‍य को नि:शुल्‍क विस्‍तृत अन्‍वेषण रिपोर्ट उपलब्‍ध हो सकी है। बैठक में इस्‍पात एवं खान मंत्रालय और राज्‍य सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद थे। 

उल्‍लेखनीय है कि इस साल के आरम्‍भ में केंद्र सरकार ने एमएमडीआर अधिनियम को संशोधित किया था और इस तरह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खानों का आवंटन नीलामी द्वारा तय करने का निर्णय किया था। संशोधन विधेयक ने डीएमएफ को अधिकृत किया कि वह खानों और प्रभावी क्षेत्रों के आसपास रहने वाले निर्धन लोगों और जनजातीय आबादी के हितों की रक्षा करे। विधेयक में राष्‍ट्रीय खनिज अन्‍वेषण न्‍यास की अभिनव अवधारणा प्रस्तुत की गई है। आने वाले दिनों में नियमों की अधिसूचना के साथ यह एक ठोस आकार ले लेगा। सितम्‍बर, 2014 में केंद्र सरकार ने पांच सालों के अन्‍तराल के बाद रॉयल्टी दरों में वृद्धि की है। इसके कारण राज्‍यों को प्राप्‍त होने वाले समेकित रॉयल्‍टी आय में लगभग 41 प्रतिशत इजाफा होगा। राजस्‍थान के मामले में वार्षिक रॉयल्‍टी 18 प्रतिशत बढ़कर 1533 करोड़ रुपये हो जाएगी। 

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD