फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने डोमिनिका फुटबाल संघ (डीएफए) को एक विवाद के मामले में अदालती कार्यवाही करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, फीफा की इथिक्स कमिटी के सदस्य प्राइमो कोरवारो ने डीएफए के पूर्व अध्यक्ष डेक्सटर फ्रांसिस द्वारा वेतन विवाद और डीएफए के अध्यक्ष ग्लेन एटिने की वैधानिकता को लेकर डोमिनिका के खिलाफ मुकदमा किए जाने के बाद यह चेतावनी जारी की।फ्रांसिस ने 27 जून को होने वाले डीएफए के प्रतिनिधि चुनाव से तीन दिन पहले डीएफए के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की है, जिससे चुनाव को टालकर एक अगस्त कर दिया गया है।कारवारो ने मंगलवार को कहा, "इस चुनाव के बाद भविष्य में यदि कोई भी पक्ष अदालत जाता है तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा और यदि कोई भी न्यायिक अधिकारी यदि डीएफए पर कोई भी निर्णय थोपता है तो फीफा और कोनकैकाफ इसे गंभीरता से लेगा।"कोरवारो ने फ्रांसिस द्वारा डीएफए को अदालत में घसीटने की आलोचना की और कहा कि इस तरह के कृत्यों को फीफा बर्दाश्त नहीं करेगा।