Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

सैयद अली शाह गिलानी पाकिस्तानी उच्चायुक्त के ईद मिलन में नहीं शामिल होंगे

सैयद अली शाह गिलानी
सैयद अली शाह गिलानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 14 Jul 2015

Last updated on: Jul 14, 2015, 00:00 IST

कट्टरपंथी वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा 21 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले ईद मिलन समारोह में नहीं शामिल होंगे। उन्होंने पाकिस्तान से प्रतीकात्मक विरोध जताने के लिए यह फैसला किया है। यहां जारी एक बयान में गिलानी ने कहा कि पिछले सप्ताह रूस के शहर उफा में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की बैठक के बाद जारी किए गए संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे 1.3 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा हुआ है। बयान के मुताबिक, "उफा में जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का विशेष रूप से उल्लेख करने में विफल होना मानवीय समस्याओं के प्रति बेरुखी दर्शाता है, जो भारत और पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में रह रहे 1.3 करोड़ लोगों के जीवन और उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है।"उन्होंने कहा, "प्रतीकात्मक विरोध के रूप में मैंने फैसला किया है कि मैं पाकिस्तान उच्चायुक्त द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले ईद मिलन समारोह में नहीं जाऊंगा।"नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने सभी 11 वरिष्ठ कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को इस समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है। 

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD