Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

किसी के दबाव में काम नहीं करता : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Jun 2015

Last updated on: Jun 26, 2015, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (युनाइटेड) के मोकामा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह किसी के दबाव में काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा विधायक की गिरफ्तारी के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने राज्य में कानून का राज कायम किया है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कानून तोड़ने वालों पर कारवाई हुई है।" 

उन्होंने कहा, "मेरी सरकार न किसी को फंसाती है और न ही किसी को बचाती है। यही कानून का राज है।"बिहार में जंगलराज होने के विपक्षी दलों के आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में वर्ष 2002 में जो हुआ था, क्या वह 'मंगलराज' था। नीतीश ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उस समय राजग सरकार के एक केन्द्रीय मंत्री ने गुजरात दंगे के खिलाफ इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आज फिर वह केंद्र की राजग सरकार में मंत्री हैं, और अब उन्हें बिहार में जंगलराज दिखाई दे रहा है।नीतीश का इशारा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की ओर था।उल्लेखनीय है कि विधायक अनंत सिंह को एक ठेकेदार राजू सिंह के अपहरण और रंगदारी (जबरन पैसा वसूली) के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD