Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सेप ब्लाटर के इस्तीफे पर बंटा फुटबाल जगत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 03 Jun 2015

Last updated on: Jun 03, 2015, 00:00 IST

पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने जाने के चार दिन बाद ही अचानक सेप ब्लाटर द्वारा मंगलवार को इस्तीफा देने के फैसले पर फुटबाल जगत बंटा हुआ नजर आ रहा है। ब्लाटर ने फीफा के उपाध्यक्ष और अपने बेहद करीबी माने जाने वाले जेरोम वाल्के पर रिश्वत का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा की।ब्लाटर के हालांकि अचानक इस्तीफे के फैसले पर विश्व फुटबाल जगत दो धड़ों में बंट गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूस के खेल मंत्री विटली मुक्तो ने ब्लाटर के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले को साहसिक कदम बताया है और कहा है कि इससे फीफा में विभाजन की आशंकाओं को खत्म करने में मदद मिलेगी।

बेल्जियम के खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी क्लब के कप्तान विंसेंट कोम्पैनी ने कहा, "ब्लाटर अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। अभी और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पारदर्शिता लाने और चुनाव संबंधी सुधार के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं और खेल में दोबारा लोगों का विश्वास बहाल कर सकते हैं।" इंग्लैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गैरी निवेले ने पूरे मसले पर आश्चर्य जताते हुए कहा, "ब्लाटर अब आपने इस्तीफा क्यों दिया।"दूसरी ओर आस्ट्रेलिया फुटबाल संघ ने एक बयान जारी कर कहा है कि फीफा को एक नए नेतृत्व की जरूरत है और ब्लाटर का इस्तीफा इस दिशा में पहला कदम है। 

 

Tags: FIFA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD