Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

दिल्ली : आप सरकार ने गिनाईं 100 दिन की उपलब्धियां, मोदी पर प्रहार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2015

Last updated on: May 25, 2015, 00:00 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कैबिनेट बुलाकर जनसमूह को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्र में 'तानाशाह' सरकार चला रहे हैं। उप-राज्यपाल नजीब जंग के साथ जारी विवाद में सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश से उत्साहित केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिए दिल्ली में तानाशाही लागू करने की कोशिश कर रही है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को इस मामले में कहा कि उप-राज्यपाल दिल्ली में विधायी मामलों में निर्णय नहीं ले सकते।

केजरीवाल ने कहा, "हम केंद्र सरकार के साथ लड़ नहीं रहे, बल्कि हम तो उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा-नीत केंद्र सरकार दिल्ली में तानाशाही थोपना चाहती है, क्योंकि वे विधानसभा चुनाव में आप को मिले भारी बहुमत को पचा नहीं पा रहे।"गौरतलब है कि दिल्ली की आप सरकार और उप-राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने एक 21 मई को अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में लोक व्यवस्था, पुलिस और सेवाओं के मामले में निर्णय लेने का अधिकार उप-राज्यपाल को है।केजरीवाल ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री से कहा है कि आपको संसद में बहुमत मिला है और हमें दिल्ली की विधानसभा में। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का यह सुनहरा अवसर है, लेकिन यह तो तानाशाही है।"

केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश पर दिल्ली वासियों को बधाई दी जिसमें अदालत ने कहा है कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का अधिकार है।दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन संघी की पीठ ने सोमवार को कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसीबी के क्षेत्राधिकार में आते हैं।साथ ही न्यायालय ने केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा 2014 में जारी उस अधिसूचना पर भी सवाल उठाए जिसमें कहा गया था कि एसीबी को केवल दिल्ली सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है, केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ नहीं।

न्यायाधीश संघी ने कहा, "मैंने यह पाया है कि पीसी एक्ट के तहत आने वाली शिकायतों पर एसीबी के जरिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार (जीएनसीटीडी) के कार्यकारी अधिकार को जीएनसीटीडी के अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित करने के संबंध में 23 जुलाई 2014 को केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी नहीं की जा सकती थी।"केजरीवाल ने कहा, "पिछले वर्ष 49 दिनों की आप सरकार के दौरान एसीबी ने भ्रष्टाचार में लिप्त कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। हमारा कार्यकाल खत्म होते ही केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर एसीबी के अधिकार क्षेत्र को सीमित कर दिया।"

 

Tags: ARVIND KEZARIWAL , AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD