शिक्षक पुरस्कार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 06 Sep 2013
Last updated on: Sep 06, 2013, 00:00 IST
मण्डी जिला के बल्ह क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला तवान में कार्यरत जे.बी.टी. अध्यापिका श्रीमती कृष्णा देवी, जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला था, ने इस राशि को मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के लिए भेंट किया। इस अवसर आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यावाद किया।