Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चंद्र बाबू नायडू द्वारा बादल से मुलाकात

बादल द्वारा आंध्राप्रदेश के मुख्यमंत्री को पंजाब में मतस्य पालन के क्षेत्र के विकास के लिए समझौता पर हस्ताक्षर करने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2015

Last updated on: May 19, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू को मतस्य पालन और इस संबंध में प्रयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पंजाब और आंध्रा प्रदेश के बीच लंबी भागीदारी वाले सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने यह विनती श्री नायडू को उस समय की जब वह आज सांय उनके निवास स्थान पर मिलने के लिए आये।विचारविमर्श के दौरान स. बादल ने आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में मतस्य का उत्पादन प्रति हैक्टयर 9076 किलोग्राम होता है जोकि 4000 किलोग्राम की राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बहुत अधिक है। उन्होंने श्री नायडू को यह भी बताया कि पंजाब में हाल ही में 600 एकड़ रकबे में अति आधुनिक मतस्य फार्म का पॉयलट प्रौजेक्ट आरंभ किया है जोकि मतस्य पालकों के लिए एक नये मॉडल के तौर पर कार्य करने के अतिरिक्त इस क्षेत्र की संभावनाओं को उजागर करेगा। आंध्रा प्रदेश द्वारा मतस्य उत्पादन के क्षेत्र में एक अग्रणीय राज्य होने की प्रशंसा करते हुये स. बादल ने श्री नायडू का सुझाव दिया कि वह आंध्रा प्रदेश के विकासमयी मतस्य पालकों एवं विशेषज्ञों की एक टीम पंजाब के दौरे पर भेंजे जोकि उनके मतस्य पालकों को मछली पालन और उससे संबंधी प्रौद्योगिकी संबंधी परामर्श दें। स. बादल ने आगे कहा कि दोनो राज्यों के बढिय़ा अमलो से अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए मछली पालकां का लगातार एक दूसरे राज्य में जाकर ज्ञान हासिल करते रहना चाहिए। 

उनहोंने नायडू को अपील की कि वह मतस्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक क्षमता का फायदा उठाने के लिए अपने एक या दो सेवा निवृत्त मतस्य विशेषज्ञों या वैज्ञानिकों की सेवांए मुहैया करवायें। श्री नायडू ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि मछली पालकों की आय में बढ़ौतरी करने के लिए मछली पालन के बढिय़ा अमलों को अपनाने के लिए वह पंजाब को हर मदद एवं सहयोग मुहैया करवायेंगे। उन्होंने विकासमयी डेयरी किसानों एवं विशेषज्ञों के आदान-प्रदान के कार्यक्रम अधीन आंध्रा पद्रेश में डेयरी सैक्टर के विकास के लिए पंजाब सरकार को प्रौद्योगिकी एवं ज्ञान मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि  केवल कृषि ही राष्ट्रीय घरेलू उत्पादन में अधिक योगदान नही दे सकती। इसलिए खेती से संबंधी भेड़ पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन के अतिरिक्त बागवानी एवं फूलों की काश्त जैसे क्षेत्रोंके समूचे विकास की जरूरत है। श्री नायडू की अपील को स्वीकार करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही आंध्रा प्रदेश के दूध उत्पादकों से अपना विशाल अनुभव एवं विशेषज्ञता सांझी क रने के लिए पंजाब के विकासमयी डेयरी किसानों एवं विशेषज्ञों का एक शिष्टमंडल वहां भेजेंगे ताकि आंध्रां में दूध के उत्पादन को बढ़ाया जासके। 

इस अवसर पर खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री श्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन श्री मंदीप सिंह संधू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू एवं विशेष प्रधान सचिव डॉ. एस के राजू उपस्थित थे। 

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL , N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD