Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार तीर्थन नदी तटीकरण का मामला केन्द्र से उठाएगीः वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 May 2015

Last updated on: May 13, 2015, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय उच्च पाठशाला पलाहच को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्तरोन्नत करने के अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला, शारंग को माध्यमिक पाठशाला बनाने एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला पजोही एवं बाहू को राजकीय उच्च पाठशाला के तौर पर स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में 2.10 करोड़ रुपये की दियोड़ी-पलाहच पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखने के उपरान्त पलाहच में जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणाएं की।वीरभद्र सिंह ने कहा कि तीर्थन नदी के तटीकरण का मामला केन्द्र सरकार के साथ उठाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि दियोड़ी-पलाहच योजना दो वर्ष के भीतर पूरी की जाएगी और इस सन्दर्भ में पहले ही सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। इस योजना से बंजार विधानसभा क्षेत्र की दियोड़ी, पलाहच, कटरिप, राम्बी, नगेई, डुगाधार, नगरोल पंचायतों सहित लगभग एक दर्जन पंचायतें लाभान्वित होंगी।वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का सम्पूर्ण विकास प्रदेश सरकार का ध्येय है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा हैं।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि विकास के साथ-साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाजों एवं प्राचीन परम्पराओं का संरक्षण करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू के समय में भारत की विकास यात्रा आरम्भ हुई थी और आज देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय प्रदेश में लगभग 200 के करीब विद्यालय थे, जबकि आज प्रदेश में 15 हजार से अधिक विद्यालय, 81 महाविद्यालय हैं और तीन नए चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मामले में भेदभाव नहीं करती और राजनीतिक विचार धाराओं व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।स्थानीय विधायक श्री कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जलापूर्ति योजना दियोड़ी-पलहाच की आधारशिला रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र की दर्जन भर से अधिक पंचायतें लाभान्वित होंगी।इससे पूर्व, ग्राम पंचायत पलाहच की प्रधान श्रीमती इंद्रा देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगे उनके समक्ष रखीं।कारदार संघ कुल्लू ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह, एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कान्त मिश्रा, पंचायत समिति बंजार की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पलसरा, महिला कांग्रेस कुल्लू की उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा कटोच, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री दिले राम शवाब, उपायुक्त कुल्लू श्री राकेश कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD