Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जे.पी.नड्डा ने 'मिशन इंद्रधनुष' पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा की

जे.पी.नड्डा
जे.पी.नड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2015

Last updated on: Apr 06, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मिशन इंद्रधनुष शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। मिशन इंद्रधनुष एक टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य सात बीमारियों से सभी बच्चों का बचाव करना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं।नड्डा ने आईएएनएस को बताया, "मैंने लगभग उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है, जहां मिशन इंद्रधनुष शुरू किए जाने हैं। मैंने मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि, हमारा प्रतिरक्षण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है। लेकिन अभी भी हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस टीके से कोई भी बच्चा छूटे नहीं। यह हर बच्चे का अधिकार है कि उसका पूरी तरह बचाव हो। इसी सपने को वास्तिवकता में बदलने के लिए हमने मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की है।"इस परियोजना में 2020 तक सभी बच्चों को टीका लगाने का उद्देश्य रखा गया है। इसमें वे बच्चे शामिल हैं, जिनका या तो टीकाकरण नहीं हुआ है या वे आंशिक रूप से टीकाकृत हैं।नड्डा ने कहा, "इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह यह कार्यक्रम टीकों से रोकी जा सकने वाली सात बीमारियों से सभी बच्चों का बचाव करेगा। शुरुआत में हमने सात से 14 अप्रैल तक 28 राज्यों के 201 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों को शामिल किया है। बच्चों के वैश्विक बचाव की दिशा में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। क्योंकि इन 201 जिलों में देश के लगभग 50 प्रतिशत आंशिक रूप से प्रतिरक्षित या अप्रतिरक्षित बच्चे हैं।"

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस कार्यक्रम की तीन स्तरों पर निगरानी की जाएगी, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की एक टीम और उसके सहयोगी संगठन इसके संचालन पर नजर रखेंगे। यूनीसेफ और सहयोगी संगठनों का एक दल संचार निगरानी रखेंगे। इसके अलावा इन सभी 201 जिलों में गतिविधियों की छानबीन के लिए राष्ट्रीय स्तर के 201 जांचकर्ताओं का एक दल गठित किया गया है।भारत में डब्लूएचओ का कार्यालय 28 राज्यों और 201 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में इस मिशन की तैयारियों में जुटा है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD