Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योगेंद्र यादव ने कहा बैठक में हिंसा हुई, आप ने नकारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2015

Last updated on: Mar 28, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) में मचा घमासान थमने के बजाय और अराजक रुख अख्तियार करता जा रहा है। आप के असंतुष्ट सदस्य योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कापसहेड़ा में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान हाथापाई हुई, जबकि पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि बैठक शांतिपूर्ण रही। पार्टी के संस्थापक सदस्य यादव तथा प्रशांत को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिसके बाद दोनों ने कहा कि बैठक के दौरान आप सदस्यों ने गुंडों की तरह व्यवहार किया और उन्हें निकालने के लिए प्रस्ताव का विरोध करने का प्रयास करने वालों को पीटा गया। यादव ने कहा कि बैठक में कुछ ऐसे लोगों को भी लाया गया था, जो पार्टी के सदस्य नहीं थे। यादव के समर्थक आनंद कुमार व अजीत झा को भी आप की 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाल दिया गया। 

यह पार्टी का शीर्ष विधायी निकाय है, जो राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का समन्वय करती है।यादव ने कहा कि बैठक से पहले पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान लगभग 10 लोग खड़े हो गए और 'गद्दारों को बाहर निकालो' का नारा लगाने लगे। उन्होंने कहा कि बैठक में केजरीवाल ने सदस्यों को उकसाया और यह सब सुनियोजित था। यादव ने कहा कि दो बाउंसरों ने आप के दोनों सदस्यों के समर्थक रमजान चौधरी को खींच लिया और उनकी पिटाई की। रमजान चौधरी ने कहा, "मैं बैठक में केवल चर्चा की मांग कर रहा था, जिसपर बाउंसरों ने मुझे पीटा। मेरी हड्डियां भी टूट गई हैं।"यादव ने कहा, "जब मैंने अरविंद से पूछा कि परिषद के सदस्य को क्यों पीटा जा रहा है, तो वह चुप रहे।"आप ने हालांकि दोनों सदस्यों के दावे को खारिज किया और कहा कि बैठक शांतिपूर्ण रही।आप ने कहा, "न कोई हिंसा हुई और न ही बैठक में बाउंसर थे। बैठक पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।"पार्टी नेता संजय सिंह ने बैठक में हिंसा के आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा कि ये पूरी तरह निराधार और झूठी कहानियां हैं।

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN , AAP , Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD