Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान दिवस समारोह में शामिल हुए हुर्रियत नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2015

Last updated on: Mar 23, 2015, 00:00 IST

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं एवं अन्य अलगाववादी संगठनों के नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित पाकिस्तान दिवस समारोह में हिस्सा लिया, हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ कश्मीर एवं अन्य मुद्दे सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में आयोजित पाकिस्तान दिवस समारोह में विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने भी हिस्सा लिया। समारोह में कांग्रेस के भी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी उपस्थित थे।इस वर्ष इस समारोह में मीडिया ने खास रुचि दिखाई, क्योंकि पिछले साल भारत के आग्रह की अनदेखी कर पाकिस्तान के राजदूत के कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के साथ मुलाकात करने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी।

हालांकि उसके बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्तर पर संपर्क फिर कायम हो गए और भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर ने दक्षेस देशों की यात्राओं के तहत इसी महीने की शुरुआत में पाकिस्तान का दौरा किया।पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने वी. के. सिंह का 'मुख्य अतिथि' कहकर स्वागत किया।बासित ने बाद में आईएएनएस से कहा, "हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक शांतिपूर्ण एवं संघर्ष रहित वातावरण देने के लिए वचनबद्ध हैं।"बासित ने रविवार को हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक से मुलाकात की थी। इससे पहले बासित इसी महीने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी से मुलाकात कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने गिलानी को भारतीय विदेश सचिव जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहम चौधरी के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत से अवगत कराया था।

बासित ने रविवार को कहा था कि उनकी हुर्रियत के नेताओं के साथ मुलाकात से भारत सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।बासित के इस बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका शांतिपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता है।अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लंबित मुद्दों को हल करने के लिए भारत के रुख को लेकर गलतफहमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।अकबरुद्दीन ने कहा, "कई अवसरों पर यह बात दोहराई गई है कि तथाकथित हुर्रियत की भूमिका पर भारत के रुख को लेकर किसी तरह की गलतफहमी या गलत बयानी की कोई गुंजाइश नहीं होगी।"उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मुद्दों पर केवल दो ही पक्ष हैं और इसमें किसी तीसरे पक्ष के शामिल होने के लिए बिल्कुल जगह नहीं है।उन्होंने कहा, "शिमला समझौते और लाहौर घोषणा के दायरे में दोनों देश सिर्फ शांतिपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत के जरिए ही सभी लंबित मुद्दों पर आगे बढ़ सकते हैं।"केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय दिवस पर जिसे भी चाहे उसे बुला सकता है।

समारोह में शरीक होने के बाद बाहर आए गिलानी ने 'आजादी' और जम्मू एवं कश्मीर में 'राज्य पर्यटन' की बातें कीं। इसके अलावा गिलानी ने 2010 में अपने संगठन द्वारा कश्मीर मसले की बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए दी गई पांच शर्तो का भी जिक्र किया।गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता के जरिए कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए भारत को हुर्रियत द्वारा रखी गई पांचों शर्ते मान लेनी चाहिए, जिसमें कश्मीर को विवादित क्षेत्र स्वीकार करना, सुरक्षा बलों एवं 'काले कानूनों' को हटाना, 2010 में कश्मीर में 128 लोगों की हत्या के दोषियों को सजा और राजनीतिक बंदियों की रिहाई की शर्ते शामिल हैं।गिलानी ने कहा, "जब तक ये पांचों मांगें पूरी नहीं होतीं, बातचीत का कोई फायदा नहीं है।"

 

Tags: KHAS KHABAR , Syed Ali Shah Geelani , Yasin Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD