Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्साह बढ़ाने वाला रहा है दक्षिण अफ्रीका का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 23 Mar 2015

Last updated on: Mar 23, 2015, 00:00 IST

क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप इतिहास में पहली बार किसी नॉकआउट मुकाबले को जीतकर उत्साहित दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को इडेन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड से भिड़ेंगी। अहम मुकाबलों में अक्सर पटरी से उतर जाने के लिए मशहूर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को विश्व कप की शुरुआत से ही खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।आईए नजर डालते हैं इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सफर पर :ग्रुप मैचों में कुछ मौकों पर लड़खड़ाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने क्वार्टर फाइनल में जैसा प्रदर्शन किया, वह टीम के लिए सबसे ज्यादा उत्साहजनक रहा। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया। सिडनी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम इमरान ताहिर (26/4) और हैट्रिक लेने वाले ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29/3) के सामने 37.2 ओवरों में केवल 133 रनों पर सिमट गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने केवल 18 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने वैसे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज ग्रुप-बी में एक अन्य अफ्रीकी टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ हेमिल्टन में किया। दक्षिण अफ्रीका को यहां जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। केवल 100 रनों के अंदर लगे चार झटकों के बाद डेविड मिलर (138 नाबाद) और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (115 नाबाद) ने पांचवें विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी कर जिम्बाब्वे के लिए 340 रनों का लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी में भी कड़ा संघर्ष किया लेकिन 62 रनों से उसे हार का सामना करना पड़ा।पहली जीत के बाद हालांकि दक्षिण अफ्रीका को अपने दूसरे ही मैच में मेलबर्न में भारत से 130 रनों से हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप इतिहास में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर यह पहली जीत रही। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रनों पर सिमट गई।दक्षिण अफ्रीका ने अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जहां टूर्नामेंट में पहली बार अब्राहम डिविलियर्स (162) अपने रंग में नजर आए। डिविलियर्स की 66 गेंदों में 17 चौके और आठ छक्कों की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 408 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम केवल 151 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 257 रनों के विशाल अंतर से जीता।

दक्षिण अफ्रीका ने कैनबरा में आयरलैंड के खिलाफ अपने चौथे मैच में 201 रनों की एक और बड़ी जीत हासिल की। यहां हशिम अमला (159) और फाफ दू प्लेसिस (109) की बदौलत टीम ने रिकार्ड लगातार दूसरी बार 400 से ज्यादा का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के पास रखा।दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए।जवाब में आयरलैंड की टीम 45 ओवर में 210 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के काइल एबॉट ने चार और मोर्ने मोर्कल ने तीन विकेट झटके।दो बड़ी जीतों के बाद दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट में एक और हार पाकिस्तान से मिली। इस मैच ने दर्शाया कि दक्षिण अफ्रीका कैसे कई बार अहम मैच में दबाव में आ जाता है। 

पाकिस्तान ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाकर आउट हो गई। वर्षा से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तरत दक्षिण अफ्रीका को 47 ओवर में 232 का लक्ष्य मिला लेकिन पूरी टीम 202 के योग पर सिमट गई।आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपेक्षाकृत कमजोर टीम संयुक्त अरब अमीरात को 146 रनों से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाए और यूएई टीम इसके जवाब में केवल 195 पर सिमट गई। डिविलियर्स शतक से चूके और 82 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली।

 

Tags: SPORT NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD