Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल

पंजाब यूनिवर्सिटी पहले, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी दूसरे, पंजाबी यूनिवर्सिटी चौथे और गुरु काशी यूनिवर्सिटी पांचवां स्थान पर रही

Sport News, Khelo India University Games, Uttar Pradesh, Panjab University Chandigarh, Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Kashi University Damdama Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2023

Last updated on: Jun 04, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटियों ने राज्य का नाम रोशन किया ।अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों में पंजाब की चार यूनिवर्सिटियों ने कब्जा किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ओवरऑल चैंपियन रही जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर उपविजेता रही। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने चौथा और गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने पांचवां स्थान हासिल किया।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और यूनिवर्सिटियों को बधाई दी । उन्होंने इसका श्रेय छात्रों, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों,यूनिवर्सिटियों और खेल विभागों के उच्च अधिकारियों को दिया। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के प्रयासों में यह एक बड़ा कदम है, यह उनके कौशल को पहचानना और उन्हें निखारना है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश अधीन प्रदेश में खेडां वतन पंजाब दीया के माध्यम से खिलाडिय़ों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश में बीती शाम संपन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पदक सूची में प्रथम स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक जीते।

इसी तरह दूसरे नंबर पर आने वाली गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 24 गोल्ड, 27 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 68 मेडल जीते, चौथे नंबर पर आने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कुल 34 मैडल जीते जिनमें 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मैडल और पांचवें स्थान पर आने वाली गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 28 मैडल जीते।

 

Tags: Sport News , Khelo India University Games , Uttar Pradesh , Panjab University Chandigarh , Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Kashi University Damdama Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD