Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आईएएस अधिकारी की मौत की सीबीआई जांच को केंद्र तैयार : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2015

Last updated on: Mar 19, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि यदि राज्य सरकार चाहती है तो केंद्र सरकार कर्नाटक के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डी.के. रवि की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के लिए तैयार है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान राजनाथ ने कहा कि संसद सदस्यों का एक प्रतिनिधमंडल उनसे मिला है और इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने भी घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।उन्होंने कहा, "मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की है और उन्होंने कहा है कि वह इस संदर्भ में कुछ दिनों में विस्तृत रपट भेजेंगे। यदि राज्य सरकार सीबीआई जांच चाहती है तो उनकी ओर से इस बारे में प्रस्ताव मिलने के बाद हम सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।"गौरतलब है कि राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग में तैनात अतिरिक्त आयुक्त डी.के. रवि (36) 16 मार्च को अपने आधिकारिक निवास में मृत पाए गए। उनकी पत्नी ने उनका शव पंखे से लटकता पाया।इस मुद्दे को लोकसभा में गुरुवार को भाजपा सदस्य प्रह्लाद जोशी ने उठाया, जो कर्नाटक से हैं।

जोशी ने कहा, "हमने इस संदर्भ में राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराया गया कि किस तरह वहां लोगों से बर्ताव किया जा रहा है।"उन्होंने कहा, "मैं घटना की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। मृतक आईएएस अधिकारी के माता-पिता भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।"जोशी ने कहा, "सीआईडी कर्नाटक के गृह मंत्रालय के अधीन आता है, जिसके खिलाफ उंगली उठाई जा रही है।"जोशी की इन टिप्पणियों पर कांग्रेस सदस्यों ने विरोध जताया। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

 

Tags: RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD