Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिना मेकअप भी सहज महसूस करती हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2015

Last updated on: Mar 19, 2015, 00:00 IST

हिन्दी सिने जगत की दिलकश अदाकारा श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह सुंदरता के बजाए अपने काम से खुद का पहचान बनाने में यकीन रखती हैं। इसलिए उन्हें बिना मेकअप के फोटो खिंचवाने में कोई आपत्ति नहीं है। वह इस बात से भी इत्तेफाक रखती हैं कि सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है। यह पूछे जाने पर कि क्या श्रद्धा बिना मेकअप के बाहर जाने से कतराती हैं, श्रद्धा ने आईएएनएस से कहा, "सभी फोटोग्राफर के पास पहले से ही मेरी बिना मेकअप की तस्वीरें हैं।"लक्मे फैशन वीक के समर-रिजॉर्ट 2015 संस्करण के पहले दिन कैटवॉक करती नजर आईं श्रद्धा ने कहा, "ऐसे कई मौके आए हैं, जब मुझे फोटोग्राफरों ने बिना मेकअप बाहर कैमरे में कैद किया है। मैं बिना मेकअप भी तस्वीरें खिंचवाने में सहज हूं। मेरा मानना है कि आपको अपनी त्वचा के साथ सहज होना चाहिए, फिर इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता कि आपने मेकअप किया है या नहीं।"श्रद्धा का विश्वास है कि मेकअप हर लड़की के जीवन का विशेष पल होता है। उन्होंने कहा, "मैंने स्कूल में एक वार्षिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहली बार मेकअप किया था। उस समय मैं जूनियर केजी कक्षा में थी। स्कूल में हम कुछ लड़कियों ने मिल कर कव्वाली गाने पर प्रस्तुति दी थी और मैंने अपनी मां की गुलाबी लिपस्टिक लगाई थी।"

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD