Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

नरेंद्र मोदी से मिले केजरीवाल, मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2015

Last updated on: Feb 12, 2015, 00:00 IST

दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। कुछ सप्ताह तक चले तीखे चुनावी अभियान के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाले केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने शपथ-ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 'पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों' का हवाला देकर इसे विनम्रता से ठुकरा दिया। केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया ने मोदी के साथ करीब 20 मिनट का वक्त गुजारा। सिसोदिया ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि मोदी ने केजरीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने केजरीवाल को 'नक्सलवादी' कहते हुए उन्हें जंगल जाने की सलाह तक दे दी थी। 

सिसोदिया ने कहा, "हमने चाय पर चर्चा के दौरान दिल्ली से संबंधित मुद्दे पर बातचीत की। इनमें से एक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी शामिल थी।"उन्होंने कहा कि मोदी ने इन मुद्दों पर सहयोग देने का वादा किया है और दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दिल्ली विधानसभा की 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं भाजपा को सिर्फ तीन सीट पर संतोष करना पड़ा।आप की जीत के बाद मोदी ने केजरीवाल को फोन पर बधाई दी थी और उन्हें चाय पर आमंत्रित किया था। उस दिन भी उन्होंने केजरीवाल को भरोसा दिलाया था कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को पूरा सहयोग देगी। 

सिसोदिया ने मंत्रिमंडल के गठन पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, "अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अंतिम सूची उप राज्यपाल नजीब जंग को जल्द भेजी जाएगी।"केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।नायडू के शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और राजधानी की जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा है। गृह मंत्रालय के अधीन दिल्ली पुलिस है। आप नेता ने लोकसभा चुनाव वाराणसी सीट से मोदी के खिलाफ लड़ा था, जहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। इस बीच, रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी हैं। इससे पहले 29 दिसंबर, 2013 को भी केजरीवाल ने इसी स्थान पर शपथ ली थी। इस दौरान मैदान में करीब एक लाख लोग मौजूद थे। पहले चुनाव में आप ने 28 सीटें जीती थीं और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई थी, लेकिन महज 49 दिन बाद ही तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। 

 

Tags: NARENDER MODI , ARVIND KEZARIWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD