Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

वीरभद्र सिंह के राज में बढ़ती हैं गुंडागर्दी: भाजपा

बेटे को बचाने के लिए वीरभद्र तोड़ रहे मर्यादाएं, सत्ती ने लगाए आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 05 Feb 2015

Last updated on: Feb 05, 2015, 00:00 IST

वीरभद्र सिंह जब भी सत्ता में आते हैं प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ जाती है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाती है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पालमपुर में भाजपा पालमपुर मंडल के एक दिवसीय कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण शिविर के उपरांत आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति सत्ता पाने के लिए चुने हुए विधायक का अपहरण कर सकता है, गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले विपक्षी विधायकों पर डंडे बरसा सकता है उस से स्वच्छ प्रशासन की आस करना ही बेमानी है। 1998 में वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के लिए रमेश ध्वाला का अपहरण करवा कर गुंडागर्दी का नया इतिहास लिखा था और अब की बार उन के पुत्र ने भाजपा कार्यालय पर हमला कर गुंडागर्दी की वीरभद्र की पंरपरा को आगे बढ़ाया है। उनके बेटे विक्रमादित्य ने लोकतंत्रीय मर्यादाओं का खून करते हुए भाजपा कार्यालय पर हमला करवाया और भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ मारपीट की लेकिन पुत्र को गलती का एहसास कराने के बजाय पिता उस का बचाव करने के लिए सारी कानूनी मर्यादाओं को ताक पर रख कर पुलिस व प्रशासन पर दबाव डाल रहा है।  मुख्यमंत्री स्वयं बेटे का क्लीन चिट दे कर निर्दोष कहते फिर रहे हैं तो ऐसे में कौन अधिकारी उस के लिए खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिमाकत करेगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि किसी भी पार्टी के राजनैतिक कार्यालय पर धरना नहीं दिया जाता लेकिन इस के युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने इस मर्यादा को तोड़ा है। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के दबाव में प्रदेश पुलिस के अधिकारी सही रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं ऐसे में इस सारे प्रकरण की सीबीआई के माध्यम से जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भी प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारियों के आचरण पर आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के आग्रह किया कि वे प्रदेश के लोगों को इस सारे प्रकरण के बारे में जानकारी दें। इस अवसर पर पालमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, पालमपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमांशु मिश्रा, बीडीसी भवारना अध्यक्ष, संजीव राणा, मंडल मीडिया प्रभारी सतीश कुमार भी उपस्थित थे। इस से पूर्व पालमपुर मंडल भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई जिस में मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलए ने भाग लिया। इस कार्यशाला को कांगड़ा चंबा के सांसद शांता कुमार, भाजपा महांमंत्री बिपन परमार ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में मंडल महासचिव मान चंद ठाकुर, मंडल भाजपा के पदाधिकारी, सरोज राणा, कांता ठाकुर, डाक्टर ममता, सुरेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय नड्डा, ठाकुर करतार चंद, प्रमोद व हरबंस सूद आदि कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

 

Tags: SATPAL SINGH SATTI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD