Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अखिलेश यादव, नितिन गडकरी सड़कों की हालत सुधारने पर सहमत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ , 21 Jan 2015

Last updated on: Jan 21, 2015, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में सड़कों की मौजूदा हालत से चिंतित राज्य एवं केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष स्तर पर विचार किया और स्थिति में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस बैठक में उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाग लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से सहमति जताई और साथ मिलकर काम करने का वादा किया। बैठक के बाद अखिलेश और गडकरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उप्र के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति और विकास दो अलग-अलग चीजें हैं। 

विकास को पूरी तरह से राजनीति से अलग रखा जाएगा। गडकरी ने कहा, "हम उप्र सरकार को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि विकास में पैसे की कमी नहीं होगी। जनवरी से लेकर दिसंबर तक उप्र में 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम होगा।"उन्होंने कहा कि विकास की इस दौड़ में राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगे। इस दौरान गडकरी ने उप्र के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव की चिंताओं पर भी सहमति जताई। गडकरी ने कहा कि उप्र में राष्ट्रीय राजमार्गो की लंबाई बढ़ाई जाएगी। 

गडकरी ने कहा कि राजमार्गो के निर्माण में भूमि अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण मंजूरी तथा पेड़ काटने जैसी विभिन्न समस्याओं को तेजी से निपटाया जा रहा है।मुख्यमंत्री अखिलेश का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कई सारे मुद्दों पर सहमति जताई है और उस पर आगे मिलकर काम होगा।अखिलेश ने गडकरी की और कहा कि उन्हें राजमार्गो के निर्माण का अच्छा खासा अनुभव है और उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में राजमार्गो व राष्ट्रीय राजमार्गो की हालत सुधरेगी। 

अखिलेश ने कहा, "मैंने अपनी ओर से उप्र की परेशानियों से केंद्रीय मंत्री को अवगत करा दिया है। आपस में सहमति भी बनी है। उम्मीद है कि गडकरी जी के कार्यकाल में सड़कों की हालत सुधरेगी। हालत सुधरने के बाद उप्र की आर्थिक तरक्की होगी और उप्र की तरक्की होगी तो जाहिर है कि देश भी प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा।"सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने हालांकि केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र ने कभी भी उप्र को पर्याप्त धन राशि नहीं दी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले केंद्र की ओर से मात्र 24 करोड़ रुपये विभाग को दिए गए थे और बाद में कमी आती गई।शिवपाल ने गडकरी से मांग की कि उप्र की सड़कों की देखभाल के लिए भी केंद्र से धनराशि मिलनी चाहिए ताकि सड़कों की देखभाल हो सके।

 

Tags: AKHILESH YADAV , NITISH GADKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD