Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्दवान विस्फोट के लिए ममता दोषी, तृणमूल को उखाड़ फेंकें : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बर्दवान , 20 Jan 2015

Last updated on: Jan 20, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर तीखा हमला किया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट की खातिर राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का आरोप लगाते हुए लोगों से ममता के नेतृत्व वाल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बर्दवान में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यहां विस्फोट बस इसलिए हुआ है क्योंकि टीएमसी पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दे रही है। बर्दमान विस्फोट में दो बांग्लादेश आतंवादी मारे गए थे।उन्होंने कहा, "जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास किया तब तृणमूल सरकार ने बंगाल को पिछड़ेपन की राह पर ढकेल दिया। भाजपा बंगाल में विकास का काम करना चाहती है लेकिन ममताजी हमें वैसा करने की इजाजत नहीं दे रहीं।"शाह ने कहा "बर्दवान विस्फोट तृणमोल की वोट बैंक की राजनीति का एक स्पष्ट उदाहरण है। यदि इस सरकार ने यहां हुए विस्फोट से एक वर्ष पहले कोलकाता में हुए विस्फोट की उचित जांच कराई होती तो बर्दवान विस्फोट नहीं हुआ होता। लेकिन वोट बैंक की राजनीति की खातिर इसकी उचित जांच ही नहीं कराई।"2 अक्टूबर को हुए विस्फोट का उदाहरण देते हुए शाह ने कहा, "यहां तक कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी बर्दवान विस्फोट की जांच में जुटी है तो उन्होंने (ममता ने) जांच पर आपत्ति जताई है। विस्फोट के लिए ममता सरकार जवाबदेह है।" 

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन की इस विस्फोट में संलिप्तता है।शाह ने कहा, "बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य सरकार बांग्लादेशियों को घुसपैठ की अनुमति दे रही है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।" लोकसभा चुनाव के समय से ही बांग्लादेशी घुसपैठ पर तृणमूल पर निशाना साध रही भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, "बंगाल के लोग इस सरकार (राज्य) को एक दिन के लिए नहीं चलने दे क्योंकि यह देश की सुरक्षा को क्षति पहुंचा रही है।"नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से विकास के लिए हुए प्रयासों को गिनाते हुए शाह ने बंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।शाह ने जोर देकर कहा, "पिछली संप्रग (कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार 10 वर्षो में जो नहीं कर सकी, मोदी सरकार ने सात माह में कर दिखाया है। महंगाई पर नियंत्रण, ईंधन के दाम कम करना या निर्बाध बिजली की आपूर्ति कर सकी है। केवल भाजपा ही विकास करेगी इसलिए तृणमूल को बंगाल से उखाड़ फेंकें और भाजपा को सत्ता में लाएं।"राज्य में कई करोड़ रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले में तृणमूल नेताओं और मंत्रियों के संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए शाह ने ममता पर बंगाल को पिछड़ेपन की ओर ले जाने का आरोप लगाया।

 

 

 

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD