Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

सौंदर्यीकरण एवं पार्किंग पर व्यय होंगे 90 लाख: बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर , 24 Aug 2013

Last updated on: Aug 24, 2013, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी विशेष प्राथमिक्ता है, और पालमपुर को मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।विधान सभा अध्यक्ष शनिवार को पालमपुर विस क्षेत्र में लोक निर्माण तथा सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं, जिनमे से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। श्री बुटेल के कहा कि पालमपुर मिनी सचिवालय परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पार्किंग के निर्माण के लिए 90 लाख रूपये व्यय किए जायेंगे, जिससे प्रतिदिन यहां आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग के अतिरिक्त बैठने इत्यादि की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त परिसर में अधिवक्ता चैंबरों का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा पालमपुर शहर में भी 2 बहुमंजिला पार्किंगों के निर्माण पर 12 करोड़ 80 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि आम आदमी के अतिरिक्त पर्यटकों को भी पार्किंग की वेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि पालमपुर बाईपास के निर्माण कार्य को एक वर्ष में पूरा कर लोगों को समर्पित करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दवाब से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में 85 लाख की लागत से कूडा संयत्र बन कर तैयार हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए कि भारी बरसात के चलते खराब हुई सड़कों की शीघ्र मुरम्मत कर सिंतबर माह के पहले सप्ताह से टायरिंग का कार्य आरंभ किया जाये।

विधान सभा अध्यक्ष कहा कि पालमपुर विस में पेयजल तथा सिंचाई सुविधा के विस्तार पर 10 करोड़ रूपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर के छुटे हुए क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 102 लाख की योजना तैयार की गई है, और इसकी पहली किश्त के रूप में विभाग को 20 जून को 70 लाख रूपये उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर के साथ लगती पंचायतों घुग्घर, आईमा तथा लोहना में भी सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग बरसात से पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को हुए नुकसान को अतिशीघ्र ठीक कर लोगों को सुविधा प्रदान करने के आदेश दिए। 

इस अवसर पर पालमपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल, डा0 मदन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, संतोष कुमार, ऋषि राज, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण एसके शर्मा, अधिशाषी अभियंता आईपीएच एनके शर्मा, एसडीओ घनश्याम शर्मा, दिलेर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD