Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘समग्र ग्रामीण विकास की ओर युवा शक्ति’, नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया जाएगा : ओम प्रकाश धनकड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 09 Jan 2015

Last updated on: Jan 09, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ ने आज कहा कि प्रदेश में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए ‘समग्र ग्रामीण विकास की ओर युवा शक्ति’, नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।धनकड़ ने आज यहां यह जानकारी पत्रकारों को देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ग्रामीण विकास के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई इस योजना के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 जनवरी, 2015 को जिला झज्जर के गांव हसनपुर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री बीरेन्द्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं की उनके अपने गांव के साथ-साथ पड़ौसी गांवों के विकास कार्यां में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को एक-एक गांव का अंगीकरण करने और उसका विकास करने को कहा है जबकि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सरकारी अधिकारियों को भी कम से कम एक गांव में विकास का सूत्रपात करने के लिए प्रेरित किया है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्वेच्छा से गांव के विकास कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिला झज्जर के हजारों युवाओं को गांव हसनपुर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन्हें अपने प्रदेश की समृद्घ विरासत से अवगत कराना, सामुदायिक परियोजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना, गांवों में निचले स्तर पर ही भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना, युवाओं में नेतृत्व की भावना जागृत करना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा को कम से कम तीन वर्ष तक स्वेच्छा से अपने गांव के विकास में भागीदार बनने और विकास कार्यों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा को एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा जिसके तहत उन्हें जिला स्तरीय कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी जायेगी। युवाओं का व्यक्तित्व विकास भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ता आधारभूत संरचना विकास के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को जड़मूल से समाप्त करने के लिए भी कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हर वर्ष हर गांव से कम से कम 10 युवाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा जिसकी मदद से कम से कम 70,000 युवा  हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती नवराज संधू, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक श्री अपूर्व कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD