Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग लें युवा : लखनपाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 20 Aug 2013

Last updated on: Aug 20, 2013, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है तथा युवाओं को रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर अस्पताल में रक्त उपलब्ध हो सके। मुख्य संसदीय सचिव मंगलवार को हमीरपुर के टाउन हाल में राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्वांजलि भी दी।उन्होंने कहा कि मानव रक्त की आपूर्ति केवल मानव रक्त ही कर सकता है। रक्त की आपूर्ति के लिए रक्तदान की निरंतर आवश्यकता है। रक्त को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को नियमित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि ब्लक बैंक में समुचित मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। 

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है, इसी कड़ी में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के तहत 50 अतिरिक्त एंबुलेंस जोड़ कर इसे और सुदृढ़ किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 7750 आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय के आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा किशोरावस्था में स्वास्थ्य सुधार लाने के दृष्टिगत ‘आयरन फोलिक एसिड सप्लिमेंट कार्यक्रम’ भी आरम्भ किया गया है ताकि बच्चों में खून की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अन्तर्गत गम्भीर एवं संक्रामक बीमारियों से ग्रसित सभी स्कूली बच्चों को  नि:शुल्क उपचार सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा, कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, केसीसीबी के निदेशक अनिल वर्मा, पीसीसी डेलिगेट सुरेश कुमार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राकेश रानी, सेवादल के जगजीत ठाकुर, हिमफेड के सदस्य आरसी डोगरा, युवा कांग्रेस के बबलू ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

 

Tags: inder dutt lakhanpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD