Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

गौ-सरंक्षण एवं गौ-संवर्धन को लेकर जल्द ही एक विधेयक लाया जाएगा : औमप्रकाश धनखड़

औमप्रकाश धनखड़
औमप्रकाश धनखड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 29 Dec 2014

Last updated on: Dec 29, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि गौ-सरंक्षण एवं गौ-संवर्धन को लेकर जल्द ही एक विधेयक लाया जाएगा।चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गौ-सरंक्षण का मुद्दा उनके चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल था, इसलिए भाजपा सरकार अपने इस वायदे पर गंभीरता से विचार कर रही है।उन्होंने कहा कि कडे़ कानून बनाकर गौ-सरंक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा लेकिन इसके साथ ही गौ-संवर्धन के भी उपाय करने होंगे क्योंकि गौवंश को केवल गौशाला में रखकर या घर लाकर नही बचाया जा सकता। श्री धनखड ने कहा कि इसके गौ-अभियारण्य बनाने पडेंगे तथा गौचरान भूमियों का भी संरक्षण करना होगा।उन्होंने कहा कि पर्याप्त गौचरान भूमि न होने से केवल गायों की संख्या ही नही बल्कि भेड़-बकरियों की भी संख्या में कमी आई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक गाय का पालन-पोषण करना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने युवा उद्यमियों से भी गौ-संवर्धन के क्षेत्र मे आगे आने को कहा, ताकि गौवंश से प्राप्त पदार्थ जैसे दूध व दही इत्यादि को एक ब्रांड के तौर पर बाजार में उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश 7 प्रतिशत बागवानी और 93 प्रतिशत कृषि के अधीन है। बागवानी के फायदों का जिक्र करते हुए श्री धनखड ने कहा कि हमारे किसानों को अब परंपरागत खेती की बजाय बागवानी को अपनाना चाहिए क्योंकि इसमें मुनाफा काफी ज्यादा है।

बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी पॉलीहाउस व ड्रिप-सिंचाई जैसी प्रणालियों पर काफी सब्सिडी देती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की समीपता का फायदा हमारे किसानो को उठाना चाहिए और इस दिशा में वे चाहते है कि दिल्ली के हर बाजार में हरियाणा-फ्रेश नाम से एक आउटलेट हो।वाड्रा लैंड डील के संदर्भ में पूछे गए प्रशन के जबाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में संबधित विभाग कार्रवाई कर रहे है। कांग्रेस विधायक दल की नेता द्वारा कुछ पुराने कांगे्रसियो, जो अब भाजपा में है, के संदर्भ में दिए ब्यान पर बोलते हुए श्री धनखड ने कहा कि दर्द का रिश्ता अलग ही होता है। एक अन्य सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि दस वर्ष तक सत्ता में रहने वाले नेता अब सभी घोषणाओं को एक महीने में पूरा करने की बात कर रहे है। विभिन्न विभागों में होने वाले तबादलों के संदर्भ में श्री धनखड ने कहा कि ये तबादले व्यवस्था में बेहतरी के लिए किए जा रहे है। जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है इसलिए वर्क-कल्चर को बदला जा रहा है और इसका असर भी दिखाई देना शुरू हो गया है।

 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD