Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कांग्रेस ने जनता को सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार दिया : सांगवान

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र सांगवान।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौंडा , 18 Aug 2013

Last updated on: Aug 18, 2013, 00:00 IST

विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि इनेलो ही गांवों का विकास करवा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जितना विकास हुआ है वह सारा इनेलो के शासन में हुआ। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा शहर की तर्ज पर गांवों के लोगों को भी सुविधाएं दी। सांगवान गांव चुंडीपुर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। सभा का आयोजन कृपाल सिंह की ओर से किया गया। यहां पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि कांग्रेस ने गांवों का विकास करवाने की बजाए विनाश किया है। प्रदेशभर के गांवों में लोग बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं। सड़कों का इतना बुरा हाल है कि गाड़ी पर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि वास्तव में कोई विकास नहीं करवाया गया। कागजों में हरियाणा को नंबर वन बना दिया गया है। जिस प्रदेश के लोगों पानी और बिजली भी न मिल रहा हो वो राज्य नंबर वन कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में हरियाणा क्राइम स्टेट के नाम से जाना जाने लगा है। महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार बढ़ गए हैं। व्यापारियों में बदमाशों ने खौफ पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने जनता को सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलवा सकती है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में ही प्रदेश का हर वर्ग खुश रह सकता है। इस अवसर पर बलवंत सिंह, रूप सिंह, रामसिंह सरपंच, लदा राम, राजपाल नलीकलां, सुरेंद्र राणा हलका उपप्रधान, देवराज, रामू, रोहताश, बिंदा, जसविंद्र मंगलोरा, महावीर संधु, रघुबीर राणा, भगवानदास खुराना व रामा मदान मौजूद थे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD