भारतीय जनता पार्टी नेता जे.पी.नड्डा ने बुधवार को कहा कि झारखंड में नवनिर्वाचित विधानसभा के लिए भाजपा जल्द ही एक नेता का चुनाव करेगी। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया। झारखंड की 81 सीटों वाले विधानसभा में भाजपा तथा इसकी गठबंधन पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) द्वारा बहुमत हासिल करने के एक दिन बाद नड्डा ने मीडिया से कहा, "हम झारखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं।"राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा संसदीय समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, "झारखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार किसी चुनाव पूर्व गठबंधन या किसी राजनीतिक दल ने इतना अपार बहुमत पाया है।"नड्डा ने कहा कि झारखंड में भाजपा विधायकों की एक बैठक बुलाई जाएगी और विचार के बाद एक नेता का चुनाव किया जाएगा। वह बैठक में शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 37 सीटें, जबकि आजसू ने चार सीटें जीती हैं।